25 APRTHURSDAY2024 11:43:44 AM
Nari

नई बहू अपनाएं ये टिप्स तो मजबूत होगा ससुराल में रिश्ता

  • Updated: 08 Mar, 2017 02:39 PM
नई बहू अपनाएं ये टिप्स तो मजबूत होगा ससुराल में रिश्ता

रिश्तेनाते: किसी ने सही कहा है कि, शादी सिर्फ दो दिलों का मिलन नहीं बल्कि ये दो परिवारों का मिलन है। इस कथन को करीब करीब पूरी दुनिया में होने वाली शादियों पर लागू किया जा सकता है और ये भारतीय महिलाओं पर तो विशेष तौर पर लागू होती है क्योंकि उनकी शादी सिर्फ दूल्हे से नहीं होती बल्कि वह एक नए परिवार के साथ बंधन में बंधती है।
 

शादी, किसी भी लड़की की जिंदगी को बदलने वाला आयोजन होता है। एक नए जीवनसाथी के साथ एक नए परिवार और एक नए घर में एक नई शुरुआत होती है। ये काफी मुश्किल काम होता है और एक नई जीवनशैली में अपने आप को एडजस्ट करने में काफी समय लगता है और परिवार के साथ सदस्यों के साथ तालमेल बनाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। अगर आप एक संयुक्त परिवार में है तो ये काम और भी मुश्किल हो जाता है। उसे नए सिर्फ अपने जीवनसाथ की नई जीवनशैली को अपनाना पड़ता है बल्कि उसे एक नए परिवार के सदस्यों के साथ भी रहना होता है। 


एक-नए माहौल की तमाम चुनौतियों और रोजमर्रा के काम काफी भारी और तनावपूर्ण भी हो सकते हैं। पर, घबराने की बात नहीं है, एस्ट्रोआर्किटेक्ट नीता सिन्हा, शादी के बाद नई दुल्हनों को नए टिप्स दे रही हैं, जिससे उनकी शादीशादी जिंदगी और खुशियों से भरपूर होगी और इससे उनकी जिंदगी में नई सकारात्मकता आएगी और वे जीवन की हर मुश्किल से पार पाएंगी।

अच्छी तरह से संतुलित घर का रखरखाव:
एक अच्छी तरह से संतुलित घर वह होता है जिसमें सकारात्मकता और खुशियां भरी होती हैं, जिससे घर का प्रत्येक सदस्य शांत, सहज और खुश रहता है। ऐसे में उनके लिए परिवार में नए सदस्य को काफी आसानी से स्वीकार कर लिया जाता है। इससे एक नई दुल्हन के लिए ये बदलाव काफी आसान हो जाता है बल्कि इससे उनकी शादी पूरी तरह से स्थिर और खुशियों से भरपूर हो जाती है।

अपने शयनकक्ष के लिए सही रंगों का चयन करें
एक नवविवाहित जोड़ा, जब जिंदगी के एक नई शुरुआत करता है और ऐसे में शयनकक्ष के लिए रंगों का चयन आपके संबंधों पर भी काफी अधिक प्रभावडालता है। एक नवविवाहित जोड़े का शयनकक्ष उनका निजी कोना होता है, जिसमें उनका प्यार और रोमांस बढ़ता है और वे वहां पर अपनी जिंदगी की खुशियों का उत्सव मनाते हैं। ऐसे में शयनकक्ष के लिए रंगों को चुनते समय अत्याधिक महत्व दें। रंग, चाहे दीवार पर लगाने हों, पर्दों के हों या कालीन के, वे सभी मनोवस्था पर काफी अधिक प्रभाव डालते हैं। ब्राइट और हैप्पी रंगों से मूड अच्छा रहता है और ऐसे में एक जोड़े के संबंधों में भी गहराई आती है। रंगों का गलत चयन संबंधों की गर्माहट को दूर कर सकता है और ऐसे में इस बात का भी कोई असर नहीं होगा कि वे कमरे के अन्य पहलुओं पर कितना भी ध्यान केन्द्रित किया जाए।

साज-सज्जा और पुराना सामान
हर किसी के पास काफी सारे पुराने बिल, पुराने न्यूजलेटर्स, जरूरत से अधिक फर्नीचर का सामान, बिना उपयोग के पड़ा सामान, दीवारों पर लगे बड़े बड़े सजावट के सामान और ये सूची लगातार बढ़ती जाती है। कमरे में ये भीड़भाड़, एक भारीपन का अहसास देती है और ऐसे में लटक रहे प्रोजेक्ट्स के बारे में बार-बार याद आती रहती है और जगह भी काफी तंग हो जाती है। एक रोमांटिक बेडरूम तैयार करने के लिए इस फालतू सामान को तुरंत कमरे से बाहर कर दें और कमरे को मजबूती प्रदान करें। इससे नवविवाहित जोड़े को घर के अपने इस खास कोने में अधिक सहजता और नवविवाहित होने का अहसास होता है।

शाम को कमरे में पुरसुकून देने वाली खुश्बू
एक खुश्बूदार मोमबत्ती को जलाएं और शाम को एक अरोमेटिक तेल के साथ डिफ्यूजर को जलाएं। इसे सुनिश्चित तौर पर मूड बेहतर होगा और एक सकारात्मक माहौल बनेगा। एक अलग अहसास देने वाली खुश्बू और रंग घर के माहौल को सहज और रिफ्रैश बनाते हैं। घर में माहौल को ताजगी से भरपूर बनाने के लिए एक और आसान उपाय ये है कि घर में लीनिन्स का छिड़काव करें और रिफ्रेशिंग सेंट्स के साथ कपड़ों को सजाएं। लीनन का छिड़काव तेजी से किया जा सकता है और ये काफी आसान है और इससे शीट्स ताजगी से भरपूर खुश्बू देती हैं और बेहद सुखद अहसास देने वाली खुश्बू किसी भी तरह के तनाव को दूर कर सभी को सहज कर देती है।

अपनी शादी के गहनों और कपड़ों का सम्मान करें
एक नए घर में आने के बाद आए बदलाव को सहज बनाने के लिए दुल्हन के गहने और शादी के परिधान बेहद अहम भूमिका निभाते हैं, जिनके बारे में अधिकांश लोग कम ही जानते हैं। इन गहनों में जैसे कि पायल और चूडिय़ां, दुल्हन को सकारात्मक एवं मजबूत ऊर्जा प्रदान करती हैं और ब्राइट रंगों के कपड़े भी लगातार उन्हें प्रेरित और खुश रखते हैं। इन छोटी छोटी चीजों से ना सिर्फ दुल्हन पर काफी बड़ा प्रभाव पड़ता है, बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों के व्यवहार पर भी असर पड़ता है।

नीता सिन्हा: परिचय
विश्व की एकमात्र ‘एस्ट्रोआर्किटेक्ट’घर की ऊर्जाओं को संतुलित करने के क्षेत्र में अग्रणी हैं। सेलिब्रिटी होम्स डॉक्टर के तौर पर जानी जाती नीता ने सफलतापूर्वक एक नई थ्योरी को खोजा और विकसित कर उसकी प्रेक्टिस शुरू की जिसका नाम-‘हर घर की एक जन्मकुंडली’होती है। बीते सालों में उन्होंने सफलतापूर्वक कई जानी मानीहस्तियों,कारोबारियों के घरों,होटलों,कॉर्पोरेट्स और इंडस्ट्रीज आदि में बदलाव लाने में मदद की है।
 

ऐसे में नीता सिन्हा को अलग और बाकी सब से अलग पहचान के तौर पर स्थापित करने का प्रमाण ये है कि उनकी विज्ञान की सहजता और प्रभाव का असर वहां पर भी देखा गया है जहां पर वास्तु भी असरकारक नहीं रहा। उनके विज्ञान ने 100 प्रतिशत सकारात्मक परिणाम दिए हैं। उनके सामान्य सामधानों से किसी की भी जिंदगी लंबे समय तक बेहतर बन जाती है और इससे आपसी संबंधों में सौहार्द आता है और कोई भी अपने लक्ष्यों में सफलता प्राप्त कर सकता है।

 

                                                                                                                           - नीता सिन्हा

Related News