25 APRTHURSDAY2024 9:29:17 AM
Nari

लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के 7 असरदार उपाय

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 10 Aug, 2016 05:21 PM
लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के 7 असरदार उपाय

low Blood Pressure : किसी ने यह सही कहा है कि कहा है कि जान है तो जहान है। शरीर से जुड़ी कोई भी परेशानी हो तो कुछ भी अच्छा नहीं लगता और आजकल हर 10 में से 7 लोग ब्लड प्रेशर की समस्या  (Low Blood Pressure Problem) से परेशान हैं। कुछ लोगों को हाई तो कुछ को लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत होती है। हम कुछ घरेलू उपायों से लो यानि कम लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में... 

लो ब्लड प्रेशर के घरेलु उपाय (home remedies for low blood pressure)

1. किशमिश और चने 50 ग्राम देसी चने व 10 ग्राम किशमिश को रात में 100 ग्राम पानी में किसी भी कांच के बर्तन में रख दें। सुबह इन दोनो को अच्छी तरह से चबा-चबा कर खाएं। चने ना मिले तो आप सिर्फ किशमिश भी खा सकते हैं। कुछ हफ्तों के इस्तेमाल से ब्लेड प्रेशर सामान्य हो जाता है।

2. बादाम रात को बादाम की 5-7 गिरीया पानी में भिगों कर रख दें। सुबह छिलकर इसे15 ग्राम मक्खन और मिश्री के साथ मिलाकर खाने से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।

3.आंवले रोजाना आंवले और सेब का मुरब्बा खाने से लो ब्लड प्रेशर में बहुत लाभ मिलता है। आंवले के 2 ग्राम रस में 10 ग्राम शहद मिलाकर कुछ दिन खाली पेट सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर दूर करने में मदद मिलती है।

4.चुकंदर हर रोज चुकंदर का रस जूस सुबह-शाम पीना चाहिए। इसे पीने से एक हफ्ते में ब्लड प्रेशर में सुधार होना शुरू हो जाता है।

5. दही और जीरा हर रोज अपने खाने में 200 ग्राम दही में नमक,हींग और भुना हुआ जीरा मिलाकर खाने ले राहत मिलती है।

6. टमाटर और काली मिर्च ब्लड प्रेशर कम होने पर टमाटर,काली मिर्च और नमक लगाकर खाने से लाभ मिलता है।

7. लहसुन  कम ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए लहसुन का सेवन लाभदायक होता है।

 

 

Related News