25 APRTHURSDAY2024 7:25:03 AM
Nari

पीरियड्स नहीं है रैगुलर तो करें ये काम

  • Updated: 04 Sep, 2017 04:26 PM
पीरियड्स नहीं है रैगुलर तो करें ये काम

पीरियड्स न हो तो क्या करे : औरतों को हर महाने पीरियड्स के दर्द से गुजरना पडता है। इससे शरीर में कई तरह के बदलाव और कमजोरी आ जाती है। कई बार तो बदन दर्द,पीठ में दर्द,बालों का झड़ना,घबराहट के अलावा सेहत से जुड़ी और भी बहुत सी परेशानियां आनी शुरू हो जाती हैं। जिसका कारण कमजोरी हो सकता है। कई बार तो शरीर में कमजोरी आने से पीरियड्स देरी से भी आते हैं और कुछ लड़कियों को 1-2 महीने बाद मासिर धर्म आते हैं। इसका सही समय पर इलाज न किया जाए तो बाद मेें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उम्र से पहले पीरियड्स बंद होने पर बहुत से रोग शरीर को घेर लेते हैं। पीरियड्स का रूकना भी शरीर में होने वाली गड़बड़ी का ही कारण हैं। आपको भी इसी तरह की कोई परेशानी है तो कुछ घरेलू नुस्खे अपना कर रूके हुए पीरियड्स शुरू हो जाते हैं। इसके लिए अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

 

पीरियड्स लाने के उपाय 
1. रात को इन चीजों के साथ पीएं दूध

PunjabKesari
रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में थोडी-सी मिश्री डालकर पीएं और इसके साथ 4 छुआरे खाएं। रोजाना 3-4 दिन इसका सेवन करने से फायदा मिलेगा। 

 

2. सुबह ऐसे खाएं बादाम
रात को 2 छुआरे और 4 बादाम को पानी में भिगो कर रख दें। सुबह इनके साथ थोड़ा सी मिश्री के साथ इन्हें पीस लें और मक्खन के साथ इसका सेवन करें। मासिक धर्म से जुडी समस्याएं दूर हो जाएंगी। 

 

3. एलोवीरा भी है लाभकारी

PunjabKesari
हर रोज सुबह 50 ग्राम एलोवीरा जूस को 1 गिलास पानी में डालकर पिएं। रात के समय दोबारा इसका सेवन करें। इस बात का ध्यान रखें कि इसे पीने से 1 घंटा पहले और बाद में कुछ न खाएं। 

 

Related News