25 APRTHURSDAY2024 7:01:59 PM
Nari

गिरते और रूखे बालों के लिए अपनाएं दही

  • Updated: 25 Mar, 2017 03:35 PM
गिरते और रूखे बालों के लिए अपनाएं दही

ब्यूटी : चेहरे की सुंदरता के साथ हर कोई चाहता है कि उसके बाल भी घने और रेशम जैसे हों। कुछ औरतों के बहुत ज्यादा ही हाल झड़ते और टूटते होते हैं। बालों को सुंदर व चमकदार बनाने के लिए अपनाए दही से बना पैक लगा सकती हैं। इससे बालों की सभी प्राॅबलम ही दूर हो जाती है।


1. दही और अंडा
एक बाउल में एक अंडा और 2 चम्मच दही डाल लें। अब इसमें अच्छी तरह से मिक्स कर लें और एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने स्कैल्प में 20 मिनट के लिए लगाकर रखें। 20 मिनट बाद आप अपने बालों को एक माइल्ड शैम्पू से धो लें।


2. केला और दही
इसके लिए आप कच्चे केले के साथ दही, शहद और नींबू के रस को मिला लें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अब अपने बालों  में लगा लें। अब आप अपने बालों को शॉवर कैप लगा लें और इसे आधे घंटे के लिए छोड़कर एक माइल्ड शैम्पू से धो लें।


3. दही और ऑलिव ऑयल
यह उपचार काफी आसान है। इसके लिए आप 1 चम्मच ऑलिव ऑयल को 1 कप दही में मिला लें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें नींबू का रस मिला लें। इसके बाद इसमें पानी मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने बालों में लगाकर, इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से अपने बालों को धो लें। बालों से ऑयल को निकालने के लिए आप अपने बालों को धोने के लिए नींबू के पानी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।


4. दही और शहद
आप आधा कप दही में 1 चम्मच शहद मिला लें। अब इसमें एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिला लें और इस पेस्ट को अब अपने बालों में लगा लें। फिर इस मिक्सचर को 30 मिनट के लिए अपने बालों में ही लगा रहने दें और इसके बाद अपने बालों को शैम्पू से धो लें।


5. एलोवेरा और दही
एलोवेरा के पौधे से ताजा एलोवेरा की पत्तियां निकाल लें। इसके बाद 3 चम्मच एलोवेरा जैल में 2 चम्मच दही मिला लें। अब इसमें 2 चम्मच ऑलिव ऑयल को मिला लें, इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को अपने बालों में लगा लें और इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें। अब अपने बालों को  शैम्पू से धो लें।

Related News