24 APRWEDNESDAY2024 2:34:33 AM
Nari

ये हैं सेहतमंद रहने के असरदार उपाय,आप भी जरूर अजमाएं

  • Updated: 16 Jan, 2017 05:17 PM
ये हैं सेहतमंद रहने के असरदार उपाय,आप भी जरूर अजमाएं

सेहतःसेहतमंद रहने के लिए और बीमारियों से बचाव रखने के लिए अच्छा खान-पान होना बहुत जरूरी है। कई बार खराब मौसम या संक्रमण के कारण दस्त, बुखार, सर्दी या जुखाम जैसा दिक्कते आ जाती हैं। जरूरी नहीं कि इसके लिए दवाइयों का सेवन ही किया जाए। घरेलू नुस्खे अपना कर भी इस परेशानी से निजात पाई जा सकती है। आज हम आपको सेहतमंद रहने के ऐसे ही कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं,जिनकी मदद से आप छोटी-छोटी परेशानियों से निजात पा सकते हैं। 

1. बच्चों को सर्दी और जुखाम जैसी परेशानी होने पर तुलसी और अदरक का रस बराबर मात्रा में मिलाकर इसमें 6-7 बूंद शहद मिक्स कर दें। दिन में 4-5 बार इसका सेवन करने से तुरंत लाभ मिलता है। 

2.पाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी से बचने के लिए अन्नानास पर काला नमक और काली मिर्च लगाकर खाने से फायदे मिलता है। 

3. शरीर में दर्द या सूजन है तो गुडहल के फूल का पेस्ट बनाकर लगाने से लाभ मिलता है। 

4. मुंह में छाले होने पर इलायची के पाऊडर में शहद मिलाकर लगाने से राहत मिलती है। इसे दिन में 3-4 बार लगाने से लाभ मिलता है। 

5. सर्दी के मौसम में हाथो और पैरों की उंगुलियों में सूजन आ जाती है। इसके लिए मटर को पीस कर काढ़ा बना लें। इसमें सरसों का तेल डाल कर पैर धोने से लाभ मिलता है। 

6. पान का पत्ता भी पाचन क्रिया बेहतर बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है। पान के पत्ता चूसने से मुंह में लार बनती है,जिससे खाना पचाने में आसानी होती है। इससे मुंह की बदबू भी दूर होती है। 

7. आंखों की रोशनी तेज करने के लिए लोबिया के बीज का रस निकाल कर उसमें गुड़ मिलाकर खाने से बहुत फायदे होता है। 

8. खाने में अरूची है तो लौंग को चूसें। यह अमाशय भूख लगाने वाला रस पैदा करता है। जिससे भूख लगनी शुरू हो जाती है। 

9. बुखार होने पर मौसम्मी के जूस में सौफ का चूर्ण और शक्कर मिलाकर सेवन करने से लाभ मिलता है। 

10. आंखों के काले घेरों को हटाने के लिए कच्चे आलू को रस को आंखों के नीचे लगाएं। इससे कालापन दूर हो जाएगा। 

11. दस्त लगने पर दही में जीरा पाऊडर मिलाकल खाने से लाभ मिलता है। 
 

Related News