19 APRFRIDAY2024 9:43:06 AM
Nari

पतली आइब्रो को कैसे करें घना

  • Updated: 25 Mar, 2018 04:57 PM
पतली आइब्रो को कैसे करें घना

आइब्रो ग्रोथ टिप्स : चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में आईब्रो का बहुत खास महत्व है। अगर आईब्रो बिल्कुल ही पतली हो तो चेहरे की लुक अजीब लगने लगती है। कुछ लड़कियां इसकी ग्रोथ के लिए कई तरह के केमिकल युक्त प्रॉडक्टस का इस्तेमाल करती है जिसका बाद में उन्हें कोई खास असर नजर नहीं आता। अगर आप आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाना चाहते है तो आप घरेलू उपायों का भी सहारा ले सकती हैं। जिसे इस्तेमाल करके अपनी खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।

1. कैस्टर ऑयल का करें इस्तेमाल

PunjabKesari
आइब्रो की ग्रोथ के लिए यह बहुत ही आसान और असरदार उपाय है। इसके इस्तेमाल करने के लिए इस तेल से हल्के से आइब्रो पर 2-3 मिनट के लिए मसाज करें और 30 मिनट तक तेल लगा रहने दें। फिर बाद में चेहरे को फेसवॉश और हल्के गर्म पानी से धो लें। अगर इस तेल से जलन हो तो इसका इस्तेमाल न करें।

2. दूध भी है फायदेमंद
दूध में ऐसे प्रोटीन और विटामिन्स पाए जाते हैं जो बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद होते है। इसे इस्तेमाल करने के लिए कॉटन को दूध में डूबोकर रात को सोने से पहले आईब्रो के आस-पास लगाएं।

3. नारियल तेल करें अप्लाई

PunjabKesari
बालों के लिए नारियल तेल भी काफी फायदेमंद होता है। इसे लगाने से आईब्रो की ग्रोथ भी होगी और शेप भी अच्छी बनेगी। रात को सोने से पहले इस तेल से मसाज करें और सुबह उठ कर चेहरे का धोएं। इसे लगाने से डार्क सर्कल और झुर्रियों से भी छुटकारा मिलता है।

4. प्याज का रस
मोटी आइब्रो के लिए प्याज का रस भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और नए बाल आने लगते हैं।

5. एलोवेरा 

PunjabKesari
एलोवेरा स्किन संबधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के अलावा आइब्रो की ग्रोथ के लिए भी मददगार है। यह बालों को न्यूट्रिशन देने के साथ डैमेज बालों को भी ठीक करता है। बालों की ग्रोथ के लिए इसका लगातार इस्तेमाल करें।


 

Related News