20 APRSATURDAY2024 2:23:32 PM
Nari

कान दर्द ने कर दिया है बेहाल तो आजमाकर देखें ये उपाय

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 23 Jun, 2017 11:26 AM
कान दर्द ने कर दिया है बेहाल तो आजमाकर देखें ये उपाय

कान दर्द की समस्या :  कान में कई बार पानी या धूल मिट्टी चले जाने से फंगस जमनी शुरू हो जाती है। जो धीरे-धीरे कान इन्फेक्शन (Ear Infection ) का कारण बनती है। इससे सिर दर्द,बेचैनी,और कान में असहनीय दर्द होने लगता है। जिन लोगों का ज्यादा सर्दी जुखाम रहता हैं उनके कान में भी अक्सर दर्द रहने लगता है। कई बार तो रात के समय यह दर्द अचानक उठ जाता है, जिससे सहन करना मुश्किल हो जाता है। कान दर्द के घरेलू उपाय की मदद से राहत पा सकते हैं। आइए जाने कौन से हैं ये उपाय।   रात को कान में रखें प्याज, मिलेगा यह चमत्कारी फायदा

कान दर्द का इलाज (Ear Pain Treatment)

कान दर्द की दवा प्याज का रस

कान में अचानक दर्द उठने पर प्याज का रस निकाल कर इसकी 1-2 बूंद कान में डाल लें। इससे दर्द से आराम मिलेगा। 

कान दर्द का घरेलू उपाय सरसों का तेल

सरसों का तेल किसी भी तरह के इन्फेक्शन में रामबाण है। कान दर्द होने पर तेल को हल्का सा गर्म कर लें। इसकी 1 बूंद कान में डाल लें। इससे दर्द कम हो जाएगा। 

कान दर्द का घरेलू उपचार लहसून

लहसून के एंटी बैक्टिरियल गुण संक्रमण से बचाव करने में मददगार है। सरसों के तेल में लहसून की 1-2 कली डाल कर इसे भूरा होने तक गर्म करें। इसके बाद जब तेल हल्का गुनगुना हो जाए तो इसकी 1 बूंद कान में डाल लें। 

कान दर्द का इलाज पानी से सिकाई

कई बार कान में कफ जमा होने के कारण भी दर्द होना शुरू हो जाता है। इसके लिए सबसे बेहतरीन उपाय है गुनगुने पानी की सिकाई। गुनगुने पानी में तौलिया निचोड़ कर इससे कान की सिकाई करें। जब तौलिया ठंड़ा हो जाए तो दोबारा फिर इसी प्रक्रिया को दोहराएं। लगातार 15 मिनट तक ऐसा करें। इससे बहुत फायदा मिलेगा।

विटामिन सी युक्त आहार 

अपने खाने में विटामिन बी से भरपूर आहार को सेवन करें। यह फल कान का इन्फेक्शन दूर करने में मददगार है।   कान में हो रहे दर्द से हैे परेशान तो अपनाएं ये Tips

कान दर्द में सावधानियाँ (Ear Pain Precaution)


1. यह उपाय कुछ देर राहत पाने के लिए हैं। कान का सही तरीके से इलाज करवाना बहुत जरूरी है। 
2. कान को कभी भी नुकीली चीज से साफ न करें। 
3. दर्द होने पर इसे जोर-जोर से न हिवाएं। इससे परेशानी और भी बढ़ सकती है। 
4. कान में फंगल जम जाने पर डॉक्टर से ही सफाई करवाएं। 

 

 

Related News