20 APRSATURDAY2024 3:43:49 PM
Nari

ये हैं थाइरॉयड के संकेत और इससे निजात पाने के घरेलू नुस्खे

  • Updated: 27 Aug, 2017 10:35 AM
ये हैं थाइरॉयड के संकेत और इससे निजात पाने के घरेलू नुस्खे

थायराइड के लक्षण और घरेलू उपचार : थाइरॉयड बॉडी में पाए जाने वाला एंडोक्राइन ग्लैंड होता है जो गले में मौजूद यह ग्लैंड थाइरॉक्सिन हॉर्मोन बनाती है और बॉडी फंक्शन्स पर कई तरह से असर डालती है। थाइरॉयड से गर्स्त व्यक्ति को दवाइयों का सहारा लेना पड़ता है। अगर किसी कारण एक भी खुराफ बीच में छूट जाए तो कई तरह की परेशानियां आ सकती है। वैसे तो थाइरॉयड कई दिनों पहले ही संकेत देने लगता है लेकिन बहुत से लोग इनको अनदेखा कर देते है। अगर आप भी थाइरॉयड से गुजर रहे है तो हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिनके इस्तेमाल तो इस बीमारी का इलाज किया जा सकता है। 

 

थाइरॉयड के लक्षण 

 वजन बढ़ना या घटना
 चुभन और दर्द 
 थकान
 बाल और त्वचा रूखी
 गले में दर्द 
 हार्ट बीट तेज होना
 पसीना ज्यादा आना

 

घरेलू तरीकों से करें इलाज 

 

हल्दी दूध 
अगर आपको थाइरॉयड की समस्या है तो रोज दूध में हल्दी मिलाकर पिएं। अगर आप हल्दी दूध नहीं पीना चाहते तो हल्दी को भुनकर खाएं। 

 

लौकी जूस
वैसे लौकी के जूस का टेस्ट काफी अजीब होता है लेकिन अगर आप थाइरॉयड से गुजर रहे है तो रोजाना सुबह खाली पेट लौकी का जूस पिएं। इससे काफी राहत मिलेगी। 

 

तुलसी और एलोवेरा
2 चम्मच तुलसी के रस में एलोवेरा जूस मिलाएं। इससे थाइरॉयड की बीमारी धीरे-धीरे गायब होती दिखाई देगी। 

 

लाल प्याज
प्याज को काटकर दो हिस्सा में कर लें। फिर रात तो सोने से पहले प्साज के टुकड़ों से थाइरॉयड ग्रंथि के आस-पास मसाज करें। इससे भी काफी फायदा मिलेगा। 

 

हरा धनिया
हरा धनिया पीसकर चटनी बना लें। फिर 1 गिलास पानी में 1 चम्मच चटनी मिलाकर पिएं। इससे भी  थाइरॉयड की समस्या दूर होगी। 

 

काली मिर्च
काली मिर्च को बीमारियों का इलाज करने में सहायक है। थाइरॉयड की समस्या में भी काली मिर्च काफी गुणकारी है। काली मिर्च का सेवन आप कैसे भी कर सकते है। 

 

बादाम और अखरोट 
बादाम और अखरोट में ऐसे त्तव मौजूद होते है जो थाइरॉयड को कंट्रोल में रखते है। इसलिए रोजाना इन दोनों चीजों का सेवन जरूर करें। 

 

 

Related News