19 APRFRIDAY2024 1:02:54 PM
Nari

ये है विश्व की सबसे लंबी और खुबसूरत नदियां

  • Updated: 09 Aug, 2017 04:22 PM
ये है विश्व की सबसे लंबी और खुबसूरत नदियां

दुनिया में ऐसे बहुत से झरने और नदियां है जो दूर-दूर तक फैले हुए है। अमेजन नदी से लेकर ब्रह्मपुत्र तक ऐसी कई नदियां हमारे देश में मौजूद है, जो हजारों मील तक बहती है। भारत की तो ज्यादातर नदियां संस्कृति और पौराणिक के तौर पर जानी जाती है। अगर सिर्फ भारत की बात की जाएं तो यहां पर सबसे लंबी नदी ब्रह्मपुत्र ही है और पूरे विश्व की सबसे लंबी नदी अमेज़न और दूसरे स्थान पर नील नदी है | आज हम आपको ऐसी ही कुछ नदियों के बारे में बताने जा रहे है जो विश्व में सबसे लंबी मानी जाती है।

 

1. अमेजन नदी, अमेरिका
अमेजन नदी नदी विश्व की सबसे लंबी और चौड़ी नदी है। ये नही दक्षिण माद्धीप में 6,400 कि.मी तक फैली हुई है। पेरू के एंडीज पर्वतमाला से निकलकर ये नदी ब्राजील, पेरू, बोलविया, कोलंबिया तथा इक्वाडोर के क्षेत्रों तक बहती है। पूर्व की ओर 4000 मील में होते हए यह नदी अंत में अटलांटिक महासागर में जाकर मिलती है। लंबी होने के कारण इस नही पर आजतक कोई पुल भी नहीं बन सका। अपने विस्तृत जाल से ये नदी ब्राजील के जंगलों की रक्षा करती है।

PunjabKesari

2, नील नदी, अफ्रीका 
नॉर्थ-ईस्ट अफ्रीका महाद्वीप में बहने वाली ये नदी विश्व की सबसे लंबी दूसरी नदी है। हालाकिं इसकी लंबाई अमेजन नदी से ज्यादा है लेकिन उस नदी की फैलाव ज्यादा होने के कारण उसे ही सबसे लंबी नदी माना जाता है। 6,650 कि.मी लंबी ये नदी दूसरे सबसे बडे महाद्वीप की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से निकलती हुई सहारा मरुस्थल के पूर्वी भाग को पार करके भूमध्यसागर में गिरती है। इस नदी के आस-पास वाले क्षेत्रों में सबसे अधिक वर्षा होती है।

PunjabKesari

3. यांग्त्जी नदी, चीन
ये नदी एशिया की सबसे बड़ी और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी नदी है। 6,300 कि.मी में बहने वाली इस नदी के आस-पास चीन ने सबसे घनी आबादी वाले शहर वुहान के दो हिस्सों को आपस में जोड़ने के लिए मेट्रो रेल लाइन का निर्माण भी कर दिया है। इस नदी को चीन में जियांग को नाम से भी जाना जाता है।

PunjabKesari

4. मिसिसिपी-मिसौरी, उत्तरी अमेरिका
6,275 कि.मी लंबी इस नदी को दुनियां की सबसे चौड़ा नदी माना जाता है लेकिन टॉप 10 में ये नदी चौथे स्थान पर है। हालाकि की मिसिसिपी और मिसौरी नदी दोनों अलग-अलग है लेकिन जब मिसिसिपी की लंबाई को इसके मुहाने से लेकर इसके स्रोत तक मापा जाता है तो इसे मिसिसिपी-मिसौरी-जेफरसन कहा जाने लगा। ये दोनों नदियां आपस में एक दूसरे की सहायक नदियां है।

PunjabKesari

5. येनेसी-अंगारा-सेलेंग, एशिया
रुस में बहने वाली ये दुनियां की पांचवीं सबसे लंबी नदी है। 5,539 कि.मी लंबी ये तीन नदियां आपस में जुड़ी हुई है। ये नदी उद्गम मंगोलिया के मध्य भाग से होकर रुस के कई क्षेत्रों से  निकलती हुई आर्कटिक महासागर में जाकर मिल जाती है। अगर इस नदी की लंबाई मिल में मापी जाए तो इसकी लंबाई 3,445 माइल है।

PunjabKesari

6. ब्रह्मपुत्र, हिमालय 
भारत के असम में बहने वाली ये नदी तिब्बत, चीन और बांग्लादेश में भी बहती है लेकिनआधे से ज्यादा भारत में बहने के कारण इसे इंडियां की नदी माना जाता है। कुल 5,464 कि.मी लंबी इस नदी को विश्व में छठा स्थान प्राप्त है। इस नदी की शुरुआत तिब्बत के दक्षिण में मानसरोवर के निकट चेमायुंग दुंग नामक हिमवाह से हुई है। भारत, तिब्बत, चीन और बांग्लादेश में बहने वाली इस नदी को हर जगह अलग-अलग नामों से बुलाया जाता है। भारत में इसे ब्रह्मपुत्र, चीन में या लू-त्सांग पू चियांग, तिब्बत में सांपो, अरुणाचल में डिहं और बांग्लादेश की सीमा में जमुना कहा जाता है। गंगा के साथ जुडी़ से नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है।

PunjabKesari

Related News