25 APRTHURSDAY2024 8:31:49 PM
Nari

जरा संभल कर भाई! ये है दुनिया की सबसे डरावनी जगहें

  • Updated: 14 Jun, 2017 01:50 PM
जरा संभल कर भाई! ये है दुनिया की सबसे डरावनी जगहें

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग)- कुछ जगहें ऐसी होती हैं जहां जाना खतरे से खाली नहीं होता।कई बार तो इनके बारे में सुनकर हम हैरान रह जाते हैं कि क्या ये जगहें सच में ऐसी ही होती हैं। हम दुनिया कि फेसम और ऐसी जगहों की बात कर रहे हैं जिन पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है। 


1. नरक द्वार, तुर्कमेनिस्तान
तुर्कमेनिस्तान में स्थित इस जगह को नरक द्वार के नाम से जाना जाता है।  कभी यह जगह गैस फील्ड हुआ करती थी लेकिन वैज्ञानिकों ने इसमें आग लगा दी थी। तब से अब तक यह जगह जल रही है। इसमें हैरान कर देने वाली बात यह है कि यहां पर हजारो की तादाद में मक्खियां जमा हो जाती हैं लेकिन इसका कारण कोई नहीं जानता। 

2. यूनियन सिमेट्री, कनेक्टीकट, अमरीका
अमरीका में कनेक्टीकट के ईस्टन में एक सामुदायिक कब्रगाह है। यह बहुत डरावनी है और यहां पर लोगों ने एक अक्सर एक भूतनी को देखा है। जिसे ‘व्हाइट लेडी’ के नाम से जाना जाता है। रात को इस कब्रगाह को बंद रखा जाता है। 

3. लंदन टावर, यूनाइटेड किंगडम
सैंट्रल लंदन की ऐतिहासिक इमारत थेम्स नदी के किनारे स्थित है। यहां पर 1536 में हेनरी VIII की एक पत्नी और जानीमानी हस्ती ऐन बोलेन का सिर धड़ से अलग कर दिया गया था। कहा जाता है कि आज भी यह यहां पर कटा हुआ सिर हाथ में लेकर घूमती दिखती है। 

4. गुड़ियों का द्वीप, मेक्सिको
मैक्सिको के इस द्वीप पर जगह-जगह गुडियां लटकती हुई दिखाई देती है। इस डरावनी जगह को देखकर  लगता है कि जैसे ये सारी गुड़ियां आपको देख कर घूर रही हैं। 

5. मिर्नी डायमंड माइन,पूर्वी साइबपेरिया, रूस
यह खादान मनुष्यों द्वारा बनाई गई थी ताकि यहां पर हीरों को हासिल करके रूस की मांग को पूरा किया जा सके। जैसे-जैसे इसे खोदा गया खुदाई का काम भी मुश्किल हो गया। यहां पर कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। लोगों का कहना है कि यहां पर इन लोगों की आत्माएं घूमती हुई दिखाई देती हैं। 

Related News