25 APRTHURSDAY2024 10:35:28 PM
Nari

ये है मुर्दो का शहर, एक बार जाकर वापिस आना है मुश्किल! (pix)

  • Updated: 25 Oct, 2016 01:12 PM
ये है मुर्दो का शहर, एक बार जाकर वापिस आना है मुश्किल! (pix)

दुनिया बहुत ही बड़ी है और इसमें बहुत ही रहस्यामयी जगहें भी है, जिनकी सच्चाई का पता लगाना काफी मुश्किल होता है। जी हां, आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताएंगे, जिसको मुर्दो का शहर कहा जाता है। हम बात कर रहें हैं रूस के उत्तरी ओसेटिया के सुदूर वीरान इलाके में दर्गाव्स गांव की, जहां एक पत्थर की पहाड़ी पांच  पहाड़ों के बीच छिपी है और सफेद झोपड़ियों से ढकी पड़ी है। 

 


आपने कई बार सुना होगा कि खूबसूरत दिखने वाली चीज खतरनाक भी होती है। ऐसा ही कुछ इस पहाड़ी में है। यह पहाड़ी अपनी खूबसूरती से सबका मन मौह सकती है, लेकिन कोई यहां जाने की हिम्मत नहीं कर सकता है क्योंकि इसको मुर्दो का शहर जो कहा जाता है। कहा जाता है कि इस जगह पर केवल लाशे ही रहती है। बाहर से खूबसूरत दिखने वाली इस जगह को सिटी ऑफ द डेड यानी मुर्दों का शहर के नाम से भी जाना जाता है। 

 


यहां बनी ऊंची-ऊंची इमारतों में लोगो के शव दफनाए हुए है। कहा जाता है कि, जो इमारत जितनी ऊंची है वहां शव भी उतने ही है। ये कब्रे 16वीं शताब्दी से संबंधित हैं, जहां पर आज भी उस समय से संबंधित लोगों के शव दफन है। यहां पर बनी हर इमारत में एक परिवार से संबंधित सदस्यों को दफनाया गया है। 

 


लोगों का मानना है की 18वीं सदी में यहां रहने वाले लोग अपने परिवार के बीमार सदस्यों को इन घरों में रखते थे, उन्हें यहीं पर खाना तथा और जरूरत की चीजें देते थे लेकिन उनको बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जाती थी, जब तक उनकी मौत नहीं हो जाती थी। 
 

Related News