25 APRTHURSDAY2024 12:54:05 PM
Nari

शादी से पहले दुल्हन की त्वचा का बैस्ट फ्रैंड है यह फल

  • Updated: 23 Jun, 2017 05:16 PM
शादी से पहले दुल्हन की त्वचा का बैस्ट फ्रैंड है यह फल

पपीते का नियमित सेवन : पपीता गुणों से भरपूर है। इसे सूपर फूड भी कहा जाता है। यह पेट का ख्याल रखने के साथ-साथ त्वचा की खूबसूरती को भी बढ़ाता है। वैसे तो हर लड़की चाहती है कि वो सुंदर लगे लेकिन अपनी शादी के दिन सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। एेसे में अपनी डाइट में पपीते का इस्तेमाल करें। यह न ही अपकी त्वचा की चमक बढाएगा बल्कि अपकी बोडी को भी फिट रखेगा। आइए जाने इसके फायदे।

 
1.त्वचा चमकाएं
पपीता त्वचा में निखार लाता है और चेहरे को चमकदार बनाता है।

 

2. टैनिंग 
इसके नियमित सेवन से त्वचा फ्रेश रहती है। यह टैनिंग को दूर करने में भी मदद करता है।

 

3. डेड स्किन
इसके गूदे को निकाल कर चेहरे पर लगाने से डेड स्किन से छुटकारा मिलता है।

 

4. पाचन
शादी में अनियमित और गलत खाने की वजह से लड़कियों को पेट की समस्या हो जाती है। एेसे में रोज 1 बाउल पपीता खाने से इस परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है। इससे पाचन क्रिया भी ठीक होती है।

 

5. मोटापा 
अगर 1 महीने के लिए रोजाना 2 बाउल पपीता खाया जाए तो यह पाचन शक्ति बढाता है और मोटापे को कम करने में मदद करता है।

Related News