20 APRSATURDAY2024 2:30:05 PM
Nari

ससुर थे वकील तो सास है हाउसवाइफ, एेसा है अनुष्का का ससुराल

  • Updated: 19 Dec, 2017 01:23 PM
ससुर थे वकील तो सास है हाउसवाइफ, एेसा है अनुष्का का ससुराल

शादी के बाद लड़की के परिवार वालों को कुछ बातें अक्सर परेशान करती रहती हैं कि जिस घर में उनकी लड़की शादी करके जा रही है, वे लोग कैसे होंगे। उसके ससुराल में वह खुश रह पाएगी या नहीं?  इसके अलावा और भी बहुत सी बातों की सोच में लड़की के घर वाले रहते हैं लेकिन आज हम जिस लड़की के ससुराल की बात कर रहे हैं वह है अनुष्का शर्मा। हाल ही में अनुष्का-विराट की शादी हो गई है, ये दोनों अपने-अपने काम के लिए दुनिया भर में फेमस भी हैं। आप सब अनुष्का के पति के बारे में तो जानते ही हैं लेकिन आज हम उनके परिवार के बाकी सदस्यों के बारे में भी आपको बताएंगे। आइए जानें कैसा है अनुष्का का ससुराल। 

PunjabKesari
आर्मी परिवार से है अनुष्का
अनुष्का आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती है। इनके पिता अजय कुमार शर्मा कर्नल और आशिमा शर्मा हाउस वाइफ है। अनुष्का ने रब ने बाना दी जोड़ी के साथ अभिनय की शुरुआत की। वह वर्तमान में मुंबई में रहते हैं।
PunjabKesari

ऐसा है विराट का परिवार
विराट की फैमिली में उनकी मां,बड़े भाई,भाभी,भतीजा,बहन(शादीशुदा) हैं। साल 2006 में स्ट्रोक के कारण उनके पिता का निधन हो गया था। विराट का परिवार दिल्ली में रहता है और वह अपनी छुट्टियां परिवार के साथ बिताते हैं। 
PunjabKesari

विराट अपनी मां के बहुत करीब हैं। उनके पिता क्रिमिनल वकील थे, एक इंटरव्यू में उन्होने बताया था कि उनके पिता ने ही विराट को क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। वह अपने बेटे को क्रिकेट की प्रैक्टिस करने के लिए प्रेरित करते थे अनुष्का के जेठ विकास यानि विराट के भाई बिजनेसमैन हैं और जेठानी चेतना हाउसवाइफ है। उनकी नंनद भावना स्कूल टीचर और पति बिजनेसमैन है। 


फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News