दुबई में घूमने के लिए बहुत-सी खूबसूरत जगह हैं। अपनी वीकेंड की छुट्टियों के लिए दुबई में हर साल कई टूरिस्ट आते हैं लेकिन आज हम आपको दुबई के सबसे बड़े गार्डन के बारे में बताने जा रहे हैं। दुबई का यह मिरेकल गार्डन दुनिया के सबसे बड़े फ्लावर गार्डन के लिए मशहूर है। यहां बहुत खूबसूरत और रंग-बिरंगे फूल हैं जिसे देखने के लिए टूरिस्ट दूर-दूर से आते हैं। इन गार्डन में पवन चक्की और इंद्रधनुष के आकार में भी फूलों को लगाया गया है। यहां पर आने के बाद आपका घर वापस जाने का मन नहीं करेगा।
दुबई में बना मिरेकल गार्डन 72000 वर्ग मीटर के लंबे चौड़े एरिया में फैला हुआ है और इसके तकरीबन 18 एकड़ के दायरे में फूल लगाए गए हैं। यह गार्डन दुनिया के सबसे बड़े फ्लावर गार्डन के लिए मशहूर है। इसे देखने के लिए हर साल हजारों की मात्रा में पर्यटक आते है। इस गार्डन में फूलों को घर के आकार से लेकर इंद्रधनुष के आकार में लगाया गया है। फूलों से भरा मिरेकल गार्डन रेगिस्तान के बीचों-बीच बना हुआ है।
इस गार्डन में 4 करोड़ 50 लाख फूल लगे हुए है। इसका आकार ताजमहल की तरह बना हुआ है। यहां पर फूलों को देखकर ऐसा लगता मानो फूलों की नदियां बह रही हो। यहां पर आने वाले पर्यटकों को छांव देने के लिए छतरी से छत बनाई गई है।
इस गार्डन में एक छोटा-सा तलाब भी है जोकि इसकी खूबसूरती में चार-चांद लगाता है। रेगिस्तान के बीचों-बीच होने के कारण पर्यटकों के लिए यहां तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन अब यहां पर्यटकों के लिए कास इंतजाम कर दिए गए है। आप यहां डेसर्ट सवारी के द्वारा पहुंच सकते हैं।
आप इस गार्डन में 10 हजार से भी ज्यादा वैराइटी के फूल देख सकते हैं और इसे करोड़ों फूलों से सजाया जाता है। इस गार्डन की सबसे खास बात यह है कि इसमें फूलों का बगीचा नहीं है बल्कि फूलों को एक शेप में ग्रो किया गया है। यहां ताजमहल का स्ट्रक्चर, महल, मोर, हट और फूलों की नदियां देखने को मिलेंगी।
इस गार्डन में हर मौसम में फूल उगते हैं मगी बारिश के मौसम में इस गार्डन का नजारा देखने ही काबिल होता है क्योंकि यहां बड़े आकार में पेड़ों की शखाएं फैल जाती हैं। इस गार्डन में करोड़ो फूल हैं, जिन्हें कृत्रिम शाखाओं के जरिए ऊपर-नीचे फैलाया गया है। फूलों की विभिन्न प्रजातियों के साथ इस गार्डन में बटरफ्लाई गार्डन भी है। जहां आप फूलों पर रंग बिरंगी 15000 प्रजातियों की तिलियों को मंडराते हुए देख सकते है।
यहां पर फूलों को सीचने के लिए वेस्ट वॉटर का इस्तेमाल किया जाता है और हर रोज 200000 गैलन पानी का इस्तेमाल किया जाता है। इस गार्डन में घूमते-घूमते अगर आप थक जाएं तो आपको रेस्ट करने के लिए खास तरह के कमरे भी प्रोवाइड कराएं जाते हैं, जिसमें आपको फूलों के बीच सोने मिलता है। हर साल यहां पर स्ट्रक्चर बदले जाते हैं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP