25 APRTHURSDAY2024 7:07:41 AM
Nari

आठवें बच्चे को जन्म देगी यह 70 साल की महिला

  • Updated: 23 May, 2018 12:44 PM
आठवें बच्चे को जन्म देगी यह 70 साल की महिला

मां बनने का सपना हर महिला देखती हैं। जहां शादी सही उम्र में शादी करना जरूरी है, वहीं गर्भवती होने की भी एक उम्र होती हैं। महिलाओं पर होने वाले कई शोधों में भी यह बात कही जाती रही है कि 40 या इससे ज्यादा उम्र की औरतों को बच्चा पैदा करने में परेशानी हो सकती है। इसके पीछे का कारण औरतों को सेहत संबंधी आने वाली परेशानियां हैं लेकिन अगर 70 साल की महिला के गर्भवती होने के बारे में कहा जाए तो इस पर यकीन पर पाना मुश्किल होता है। हाल ही में मैक्‍सिको के सिनालोआ के पास एक इलाके मेज़त्लान की रहने वाली 70 साल की महिला ने दावा किया है कि वो 6 महीने की गर्भवती है।

 

70 साल की यह महिला पहले भी 7 बच्चों को जन्म दे चुकी हैं। वहीं डेलीमेल और मिरर साइटों के मुताबिक इस महिला का नाम मारिया डी लालूस (Maria de la Luz) है। उसने इस उम्र में गर्भवती होने की जानकारी का खुलासा अपनी सोनोग्राफी रिपोर्ट से किया। जिसे उन्होने मीडिया के साथ भी सांझा किया। इस उम्र में उनके मां बनने की खबर से डॉक्टर भी हैरान हैं। 

PunjabKesari
गर्भवती होने से मारिया भी थी हैरान
मरिया का प्रेग्नेंसी के बारे में कहना है कि पैरों में दर्द और उल्टियां आने से वह परेशान हो गई थी। इसके लिए उन्होंने डॉक्टरी जांच करवाई लेकिन अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में यकीन न कर पाई। इसके बाद वह 10 बार अलग-अलग जगह सोनोग्राफी करवा चुकी हैं। इसके बाद वह भी मान चुकी हैं कि वह गर्भवती है। डॉक्टर्स का मानना है कि यह अपने आप भी बहुत हैरानीजनक केस है।  

PunjabKesari
इनसे पहले भारतीय महिला के नाम है यह रिकॉर्ड
यह पहला मामला नहीं है जब 70 साल की उम्र में कोई औरत मां बनने जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इनसे पहले एक भारतीय महिला के नाम यह रिकॉर्ड है, जिनका नाम दलजिंदर कौर है। वह अमृतसर की रहने वाली हैं। वैसे दलजिंदर आईवीएफ तकनीक से प्रेग्नेंट हुई थीं, वहीं मारिया के मामले में यह कहना मुश्किल है कि वह प्राकृतिक रूप से गर्भवती हुई हैं या फिर इसके लिए उन्होंने किसी तकनीक का सहारा लिया है। चिकित्सकों की माने तो उनका कहना है कि इस उम्र में नॉर्मल डिलीवरी तो मुश्किल है, इसके लिए सिजेरियन तकनीक का सहारा दिया जाएगा। 

Related News