20 APRSATURDAY2024 8:20:30 AM
Nari

भारत के 7 सबसे मशहूर तीर्थस्थल, यात्रा के साथ आप भी लें घूमने का मजा

  • Updated: 07 Dec, 2017 12:50 PM
भारत के 7 सबसे मशहूर तीर्थस्थल, यात्रा के साथ आप भी लें घूमने का मजा

भारत के बहुत से मंदिर अपनी मान्यता और खूबसूरती के लिए जाने जाते है। आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे ही प्रसिद्ध तीर्थस्थलों के बारे में बताने जा रहें है। भारत के इन मशहूर तीर्थस्थलों में आप वास्‍तुकला का अद्भुत नमूना देख सकते है। यहां पर आप घूमने के साथ-साथ खूबसूरत नजारों का मजा भी ले सकते है। सकून और शांति से भरे इन तीर्थस्थलों में आप अपनी अपनी छुट्टियां आराम से बिता सकते है। तो आइए जानते है भारत के इन मशहूर तीर्थस्थलों के बारे में।
 

1. केरल, सबरीमाला
विश्व के सबसे बड़े तीर्थ स्थलों में से एक माना जाने वाला यह प्रसिद्ध मंदिर कई साल पुराना है। किंतु इस मंदिर के अंदर 10 से 50 वर्ष की महिलाओं का जाना मना है।

PunjabKesari

2. तिरुमला, वेंकटेश्वर मंदिर
समुद्र से 3200 फीट ऊंचाई और पहाड़ियों पर बने श्री तिरुमला का वेंकटेश्वर मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक है। भगवान विष्णु को समर्पित इस मंदिर में हर साल कई टूरिस्ट आते है।

PunjabKesari

3. तमिलनाडु, मदुरई मीनाक्षी मंदिर
तमिलनाडु के इस ऐतिहासिक मंदिर की स्थापत्य और वास्तु कला को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। ऐसा माना जाता है कि शिव पार्वती ने विवाह के बाद यहां कई साल शासन किया।

PunjabKesari

4. जम्मू कश्मीर, वैष्णो देवी
खूबसूरत वादियों, पहाड़ों और गुफा के बीच बने इस मंदिर को देखने के लिए हर साल श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। इस मंदिर में रखें तीन पिंड को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते है।

PunjabKesari

5. मुंबई, सिद्धिविनायक
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर सबसे अधिक दान पाने वाले मंदिरो में से एक है। यहां दर्शन करने के लिए हर रोज श्रद्धालुओं की भीड़ लगा रहती है।

PunjabKesari

6. अजमेर, मोइनुद्दीन चिश्ती
इन मस्जिद में मुस्लिम तीर्थयात्रियों, हिंदुओं और सिखों का अनोखा संगम देखने को मिलता है।

PunjabKesari

7. अमृतसर, हरमंदिर साहिब
हर साल सबसे ज्यादा पर्यटकों की संख्या होने के कारण इस गुरूद्वारे ने वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। सिखों के इस सबसे पवित्र स्थल पर आप खूबसूरत झील भी देख सकते है।

PunjabKesari

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News