24 APRWEDNESDAY2024 2:58:55 AM
Nari

ब्रैस्टफीडिंग से नहीं, इन चीजों से होती है ब्रैस्ट की शेप खराब!

  • Updated: 26 Apr, 2017 07:19 PM
ब्रैस्टफीडिंग से नहीं, इन चीजों से होती है ब्रैस्ट की शेप खराब!

पंजाब केसरी(पेरेंटिंग): महिलाओं की पर्सनैलिटी में ब्रैस्ट का परफैक्ट होना बहुत जरूरी है। वहीं, प्रैग्नेंसी के बाद महिला के शरीर में कई बदलाव आते है जिससे कई बार स्तन में ढीलापन आ जाता है। कुछ महिलाएं ब्रैस्टफीडिंग को इसका कारण मानती हैं इसी कारण कई महिलाएं स्तनपान नहीं करवाती। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ब्रैस्टफीडिंग करवाने से बच्चा सेहतमंद रहता है और इससे मां और बच्चे की बीच अच्छा रिश्ता बनता है। ब्रैस्ट की शेप बिगड़ने के पीछे सिर्फ ब्रैस्टफीडिंग से ही नहीं आपकी कुछ गलत आदतें भी हो सकती है। 

- ब्रैस्टफीडिंग से ब्रैस्ट कैंसर का खतरा कम होता है। सही कपड़ें न पहनने से भी ब्रैस्ट की शेप खराब हो जाती है।
PunjabKesari
- एक शोध के मुताबिक स्तनपान किसी भी तरह महिलाओं के स्तनों के आकार को प्रभावित नहीं करता बल्कि इससे स्तन की त्वचा और भी सेहतमंद होती है।

- वजन बढ़ने से भी ब्रैस्ट की शेप खराब होती है। दरअसल, वजन बढ़ने से छाती के आसपास के लिगामेंट में थोड़ा खिंचाव आता है, जिससे स्तन ढीले हो जाते है।

- आनुवांशिक कारणों की वजह से भी स्तनों का आकार बिगड़ जाता है। धूम्रपान,उम्र और गतिविधियों से भी स्तन पर प्रभाव पड़ता है।

- ब्रैस्ट की शेप सही रखने के लिए नियमित व्यायाम करें और गलत आदतों को छोड़ दें। 

Related News