25 APRTHURSDAY2024 11:56:48 PM
Nari

नहाने के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, दूर रहेंगी कई हेल्थ प्रॉबल्म!

  • Updated: 30 Jan, 2017 01:31 PM
नहाने के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, दूर रहेंगी कई हेल्थ प्रॉबल्म!

सेहत: बदलते जीवनशैली के कारण आज हर 5 में से 3 व्यक्ति किसी ना किसी हेल्थ प्रॉबल्म से परेशान रहता है। ऐसा खासकर सही डाइट न लेने के कारण भी हो सकता है। इसके लिए लोगों को अपनी आधे से ज्यादा सैलरी अपनी बीमारियों में कर्च करनी पड़ती है लेकिन फर्क फिर भी नजर नहीं आता है। ऐसे में आप अपनी कुछ खान-पान में बदलाव करके और अपने कुछ आदतों को बदल कर हमेशा के लिए निरोगी रह सकते है। 

बहुत से लोग नहाते समय सादे पानी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर इस पानी में कुछ जरूरी चीजों को मिलाकर नहाया जाए तो कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम से बचा जा सकता है। जी हां, आज हम आपको कुछ ऐसी ही जरूरी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनको पानी में मिलाकर नहाने से कई बीमारियों और परेशानियों से बचा जा सकता है। 


1. फिटकरी 

नहाने की बाल्टी में एक चम्मच फिटकरी और सेंधा नमक मिलाकर नहाएं। इससे बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन सुधरेगा, जिससे स्ट्रैस की समस्या दूर होगी और मसल्स पेन दूर होगा।  

2. नीम के पत्ते 

एक गिलास पानी में नीम के पत्ते मिलाकर उबाल लें। ठंडा होने पर पानी को छान लें। इसे पानी वाली बाल्टी में मिलाकर नहाएं। इससे स्किन इंफैक्शन और सूजन दूर रहेगी। 

3. गुलाबजल 

एक बाल्टी में 3 से 4 चम्मच गुलाब जल मिलाकर नहाने से मसल्स रिलैक्स महसूस करते है और साथ ही बॉडी की बदबू दूर होती है। 

4. संतरे के छिलके 

गुनगुने पानी की बाल्टी में दो संतरे के छिलके डालें। 10 मिनट बाद इनको पानी से निकाल कर नहाएं। इससे मसल्स पेन और स्किन इंफैक्शन दूर होगी। 

5. कपूर 

नहाने की बाल्टी में कपूर मिला लें। इससे बॉडी को रिलैक्स मिलेगा साथ ही सिर दर्द की समस्या दूर होगी।  
 

Related News