25 APRTHURSDAY2024 12:07:54 AM
Nari

मेनोपॉज के बाद महिलाओं में आने लगती हैं ये समस्याएं!

  • Updated: 20 Feb, 2017 05:28 PM
मेनोपॉज के बाद महिलाओं में आने लगती हैं ये समस्याएं!

पेरेंटिंग: मासिक धर्म एक ऐसी पीड़ादायक स्थिति है, जो हर महिला को सहनी पड़ती है लेकिन उम्र के एक पड़ाव पर आकर ऐसा समय आता है, जब यह प्रक्रिया बंद हो जाती है। इसको मेनोपॉज कहा जाता है। मेनोपॉज ऐसा समय है, जो महिला में 40 की उम्र के बाद आता है। इसमें पीरियड्स आना बंद हो जाते है लेकिन एक तरफ जहां इस समस्या से छुटकारा मिलता है, वहीं इनके बंद हो जाने से महिलाओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते है साथ की तरह की परेशानियां सामने आने लगती है। आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे कि मेनोपॉज के बाद महिलाओं को कौन-कौन सी समस्याएं घेर लेती है। 


1. मेनोपॉड की स्थिति आने के बाद महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है, जिसको कंट्रोल करना काफी मुश्किल हो जाता है। 


2. पेट में गैस बनने लगती है और पेट भूलने लगता है। 


3. श्वेत प्रदर के स्राव की स्थिति असहनीय हो जाता है। 


4. अनिंद्रा की समस्या आने लगती है। 


5. क्रोध आने लगता है और तनाव पड़ जाता है। 


6. छींक आने की समस्या हो जाती है, जो बार-बार परेशान करके रख देती है।


7. इस स्थिति में शरीर में खुजली होने लगती है साथ ही शरीर काफी कमजोर हो जाता है। जल्द ही थकावट महसूस होने लगती है।  


8. भारी सामान उठाने में दिक्कत आने लगती है, आलस महसूस होने लगता है। 


9. यूरिन को ज्यादा समय तक रोकने की क्षमता खत्म हो जाती है, बार-बार यूरिन आने लगता है। 


10.याददाश्त भी कमजोर होने लगती है। छोटी-छोटी चीजों को रख कर भूल जाती है। 


11. शरीर के साथ-साथ नाखून कमजोर होने लगते है, जो जल्द ही टूट जाते है। 


12. चेहरे की त्वचा ढीली पड़ जाती है, उम्रदराज की स्थिति दिखने लगती है। 


13. रात को सोते समय अधिक पसीना आने लगता है। बाल कमजोर होने लगते है और झड़ना शुरू हो जाते है। 

 


 

Related News