25 APRTHURSDAY2024 9:41:06 AM
Nari

गर्मी में रहना है स्वस्थ तो जरूर खाएं ये सब्जियां

  • Updated: 25 Mar, 2017 05:49 PM
गर्मी में रहना है स्वस्थ तो जरूर खाएं ये सब्जियां

सेहत : गर्मियों का मौसम आने ही वाला है और कड़कती धूप के कारण लू लगने का डर रहता है। इस मौसम में शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिससे डिहाईड्रेट होने का खतरा रहता है। ऐसे में दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। इसके अलावा फल और कच्ची सब्जियों का सेवन करना चाहिए जिससे शरीर में पानी की कमी न हो सके। ऐसी कुछ सब्जियों के बारे में जानेंगे जिसे गर्मी के मौसम में जरूर खाना चाहिए। 

1. खीरा
इसमें 95 प्रतिशत पानी होता है इसलिए गर्मियों में खीरा खाने से बहुत फायदा होता है। इसके अलावा खीरे में मैग्नीशियम. पोटाशियम और फाइबर पाया जाता है जो शरीर का तापमान सही रखता है और इससे ब्लड प्रैशर भी संतुलित रहता है।

2. हरी बिंस
हरी बिंस की सब्जी खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। इसमें ओमेगा-3 और फाइबर अधिक मात्रा में होता है जो दिल को स्वस्थ रखता है और इससे जुड़ी हर समस्या को दूर करता है।

3. तुरई
सलाद के तौर पर खाई जाने वाली तुरई सेहत के लिए बहुत बढ़िया होती है। यह सिर्फ गर्मियों में ही पाई जाती है। इसके सेवन से खून साफ होता है और ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है। इसके अलावा यह पेट के कीड़े मारने में भी सहायक है।

4. कद्दू 
 यह हर मौसम में पाया जाता है। कद्दू में पोटाशियम और फाइबर होता है जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गर्मियों में कद्दू खाने से ब्लड प्रैशर ठीक रहता है।

5. शिमला मिर्च
यह लाल, हरी और पीली कई रंगों में मिलती है। इसमें विटामिन- ए,सी और बीटा कैरोटिन होता है जो शरीर का कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से रोकता है। इसके सेवन से हार्ट अटैक, मोतियाबिंद और अस्थमा जैसी कई बीमारियों से राहत मिलती है।

6. लौकी
गर्मियों में लौकी का जूस पीने से या सब्जी खाने से काफी फायदा होता है। इसमें सोडियम काफी मात्रा में होता है जो पेट की कई परेशानियों को दूर करता है। इससे गैस, अपच और एसीडीटी जैसी कई समस्याएं ठीक होती हैं।

7. पालक
पालक में आयरन, कैल्शियम, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं। गर्मियों में पालक खाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

Related News