20 APRSATURDAY2024 5:38:09 AM
Nari

खुद के नहीं, गोद लिए बच्चों की देखभाल कर रहे हैं ये टीवी सेलेब्स

  • Updated: 07 Apr, 2018 10:57 AM
खुद के नहीं, गोद लिए बच्चों की देखभाल कर रहे हैं ये टीवी सेलेब्स

अपने बच्चों की पालन- पोषण तो हर मां-बाप करते हैं। मगर दूसरों के बच्चों को गोद लेकर उन देखभाल करना प्रेरणा स्त्रोत है। किसी और के बच्चों खुद का बच्चा समझ कर उनको वही प्यार देना जो अपने बच्चों को दिया जाता है। बाकई मेें बहुत बड़ी बात है। एेसे बहुत से लोग हैं जो गरीब या बेसहारा बच्चों को एडॉप्ट करके जीवनभर उनकी सारी सुख-सुविधाओं का ध्यान रखते हैं। आज हम आपको टीवी की दुनिया के एेसे सितारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने नन्हें महमानों को गोद लिया है। 

 

1. माही विज- जय भानुशाली

PunjabKesari
टीवी एक्टर जय भानुशाली और माहीविज दोनों ने 2011 में एक दूसरे को अपने जीवन साथी के रूप में चुना। शादी के इतने सालों बाद भी दोनों के कोई बच्चा नहीं है। बच्चों से लगाव होने के कारण इन्होंने कुछ समय पहले दो बच्चों को गोद लिया। ये बच्चे इनके घर काम करने वाले दंपति के हैं। 

 

 

2. गुरमीत चौधरी- देबिना बनर्जी 

PunjabKesari
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी टीवी के सबसे स्टाइलिश और रोमैंटिक कपल्स में से एक हैं। इन्होंने ने 2014 में अपने होमटाउटन बिहार से दो अनाथ बच्चियों को गोद लिया। अभी दोनों बच्चियां गुरमीत के बिहार वाले घर पर ही रहती हैं। उनकी बेटियों के नाम पूजा और लता है।

 

 

3. समीर सोनी-नीलम कोठारी

PunjabKesari
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलम कोठारी और टीवी एक्टर सोनी एक दूसरे से 2011 में शादी की थी। शादी के 2 साल बाद उन्होंने एक प्यारी से बच्ची अहाना को गोद लिया। दोनों अपनी बेटी के साथ बेहद खुश है।

 

4. संदीप सोपारकर-मेहर 

PunjabKesari

कोरियोग्राफर और टीवी एक्टर संदीप सोपारकर ने मेहर को अपना हमसफर चुनने से पहले ही एक लड़के को गोद लिया था। उसका नाम उन्होंने अर्जुन रखा। शादी से पहले संदीप अकेले ही अर्जुन की देखभाल करते थे। मगर शादी के बाद मेहर और संदीप दोनों मिलकर बच्चे की देखभाल कर रहे हैं।

 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News