24 APRWEDNESDAY2024 2:38:56 AM
Nari

छोटी किचन को भी बड़ा दिखाएंगे ये ट्रिक्स, जरूर करें ट्राई

  • Updated: 20 Nov, 2017 04:31 PM
छोटी किचन को भी बड़ा दिखाएंगे ये ट्रिक्स, जरूर करें ट्राई

किचन घर का वो हिस्सा होता है, जहां स्वास्थ्य और सेहत की सुरक्षा से जुड़ी सभी चीजें मौजूद होती है। गृहणियों के दिन का आधे से ज्यादा समय इसी में गुजरता है। कई बार घर में जगह की कमी होने के कारण मॉड्यूलर किचन बनवाना पड़ता है। यह चिचन स्पेस लेने के साथ-साथ आकर्षक भी दिखती है। अगर आप भी अपनी किचन को मॉडर्न और खूबसूरत लुक देना चाहती है तो इन टिप्स को अपनाएं। 

 

- छोटी किचन को ऐसे दिखाएं बड़ा

PunjabKesari
अगर आपके घर में कम स्पेस है तो किचन की दीवारों को हल्के रंग से कलर कर उसे बड़ा दिखा सकते हैं। इसके लिए सफ़ेद, पिंक, लाइट रेड और येलो कलर का उपयोग करना सबसे अच्छा है। 

- दीवारों पर टाइल्स लगाएं

PunjabKesari
साधारण किचन को आप टाइल्स की मदद से अट्रैक्टिव लुक दे सकते हैं। किचन में लगाने वाले टाइल्स की बहुत सी वेरायटी बाजार में उपलब्ध होती है। 

- किचन में खिड़की

PunjabKesari
किचन को हवादार और खुलीदिखाने के लिए खिड़की जरूर लगाएं। इससे न केवल शुद्ध हवा आएगी बल्कि बाहर की खूबसूरती साफ़ दिखाई देगी। अगर खिड़की में जगह हो तो वहां हैंगिंग शो पीस लटकाकर अपने किचन को और भी अट्रैक्टिव बनाएं। 

- व्यवस्थित रखें सामान
आप किचन का सामान व्यवस्थित और साफ़-सुथरा रखकर अपने किचन को अच्छा बना सकते हैं। इस्तेमाल की सभी चीजों के लिए उनका एक निश्चित स्थान डिसाइड करें। 

- किचन में लगाएं पौधें
हरियाली से मन बहुत ही शांत और रिलैक्स रहता है। फूलों की खुसबू और ताजी हवा से मन तरोताजा हो जाता है। किचन में छोटे और रंग-बिरंगे पौधे लगाकर उसे आकर्षक और खूबसूरत बनाएं। 

- सिंक एरिया
किचन के लिए दो खानों वाले सिंक का इस्तेमाल करें जिसमें बर्तन धोकर रखने की जालीदार जगह होती है। इससे पानी सिंक में ही गिरता है और किचन की अन्य जगह गीली नहीं होती। 

- मैचिंग किचन फ्लोर
फ्लोरिंग या टाइल्स को किचन के अन्य सामान से मैच करके ही लगाएं। कमरों की अपेक्षा किचन का फ्लोर जल्दी और ज़्यादा गंदा होता है उसमें तेल आदि की वजह से जल्दी चिकनाई जमती है तो इसलिए डार्क फ्लोर चुनें। 

Related News