20 APRSATURDAY2024 9:56:00 AM
Nari

ये पेड़ है अलग-अलग देशों की करेंसी का पिटारा!

  • Updated: 12 Dec, 2016 04:52 PM
ये पेड़ है अलग-अलग देशों की करेंसी का पिटारा!

लाइफस्टाइल: लोगों को अक्सर कहते सुना हैं कि पैसे क्या पेड़ पर लगते हैं। अगर ये सच में हो जाएं तो कितना अच्छा हैं। जी हां, आज हम दुनिया के एक ऐसे ही पेड़ की बात कर रहें हैं, जिसपर पैसे उगते हैं। ब्रिटेन के स्कॉटिश हाईलैंड के पीक डिस्ट्रिक्ट पॉरेस्ट में एक ऐसा ही पेड़ है, जिसपर सिक्के लगे हैं। इस पेड़ के तनों के बीच के हिस्से में अगल-अगल देशों के सिक्के लगे हैं। यहां ज्यादा ब्रिटेन के सिक्के लगे देखने को मिलते हैं। 

 

वास्तव में इस पेड़ को लेकर लोगों ने कई अलग-अलग कहानियां बनाई हुई हैं। कुछ लोगों का माना हैं कि सालों पुराने इस पेड़ पर भूतों का बसेरा हैं। कुछ लोगों का कहना हैं कि यहां देवता निवास करते हैं। यहां सिक्के लगाने से मुराद पूरी होती हैं लेकिन असल में इसका कोई सही प्रमाण नहीं हैं। माना जाता है कि कोई प्रेमी जोड़ा यहां आकर सिक्के लगाए तो उसका रिश्ता सालों-साल तक चलता है। 

 

इस पेड़ को लोग दूर-दूर से और भारी संख्या में विदेशी पर्यटक देखने आते हैं। वह भी पेड़ पर सिक्के लगाकर जाते हैं, जिस वजह से इस पेड़ पर कई देशों की करेंसी लगी हुई हैं। 

Related News