24 APRWEDNESDAY2024 8:43:47 PM
Nari

आंखों में खुजली और जलन की समस्या से राहत दिलाएंगे ये नुस्खे

  • Updated: 07 Aug, 2017 11:42 AM
आंखों में खुजली और जलन की समस्या से राहत दिलाएंगे ये नुस्खे

ज्यादा देर तक कम्पयूटर पर काम करने या धूल-मिट्टी की वजह से अांखों में जलन होने लगती है जिससे आंखों में से पानी निकलने लगता है। इसके अलावा आंखों को बार-बार हाथ लगाने और रगड़ने से भी यह समस्या हो जाती है। ऐसे में आई ड्रॉप डालने की जगह कुछ घरेलू उपाय करके भी आंखों को आराम दिया जा सकता है।

1. ठंडे पानी से सिंकाई करें
इसके लिए एक साफ कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर आंखों पर रखें। इससे आंखों को ठंडक मिलेगी। इस प्रक्रिया को दिन में कई बार दोहराएं। इसके अलावा आईस क्यूब से भी आंखों पर सिंकाई कर सकते हैं।
PunjabKesari2. खीरा
खीरा खाने से जैसे शरीर को ठंडक मिलती है उसी तरह यह आंखों की जलन और खुजली से भी छुटकारा दिलाता है। इसके लिए खीरे की पतली स्लाइस काट लें और इसे 15-20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। अब इसे निकाल कर आंखों पर 10 मिनट के लिए रखें। दिन में 4-5 बार ऐसा करने से आंखों को भी आराम मिलेगा और डार्क सर्कल की समस्या भी ठीक होगी।
PunjabKesari
3. ठंडा दूध
इसके लिए थोड़े-से कॉटन को ठंडे दूध में भिगोकर आंखों के आस-पास रगड़ें। इसके अलावा दूध में भिगी कॉटन को आंखों के ऊपर भी रख सकते हैं। दिन में 2 बार ऐसा करने से आंखों को ठंडक मिलेगी।
PunjabKesari
4. गुलाब जल
आंखों से निकलने वाले पानी को दूर करने के लिए ठंडे पानी में थोड़ा-सा गुलाब जल मिलाकर उससे आंखों को धोएं। इसके अलावा गुलाब जल को आई ड्राप की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
5. ग्रीन टी
इसके लिए 1 कप पानी में ग्रीन टी के 2 बैग डालकर उबालें और फिर इस पानी को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडा होने के बाद इस पानी से आंखों को दिन में 2 बार धोएं। इससे आंखों में ताजगी आएगी और जलन भी कम होगी।

Related News