25 APRTHURSDAY2024 1:32:12 AM
Nari

रात को खाएंगे ये चीजें तो सुबह होगी तबीयत खराब !

  • Updated: 08 Mar, 2017 01:59 PM
रात को खाएंगे ये चीजें तो सुबह होगी तबीयत खराब !

 सेहत :  खाना शरीर के लिए बहुत जरूरी है लेकिन पोष्टिक और सही समय पर खाने से ही सेहत को फायदा होता है। हर एक खाने की अलग-अलग तासीर होती है और उसे उसी हिसाब से खाना चाहिए। रात के समय हैवी और हाई कैलोरी वाले खाने से पेट खराब और वजन बढ़ने की समस्या बनी रहती है। ऐसी बहुत-सी खाने की चीजें हैं, जिन्हें रात को अपने भोजन में शामिल नहीं करना चाहिए।

1. प्याज
कुछ लोग खाने के साथ प्याज को स्लाद के तौर पर खाना पसंद करते हैं वैसे तो कच्चा प्याज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन रात के समय प्याज खाने से पेट खराब होे जाता है। इसमें इनसॉल्यूबल फाइबर होते हैं जो पचने में काफी समय लगाते हैं इसलिेए रात को प्याज खाने से खाना पचने में बहुत समय लग जाता है जिससे पेट में एसीडीटी की समस्या होे जाती है।

2. डार्क चॉकलेट
इसमें काफी मात्रा में कैफिन होता है जो दिमाग को एक्टिव करता है। रात के समय डार्क चॉकलेट खाने से नींद खराब हो जाती है। 

3. चिप्स
आलू चिप्स में मोनोसोडियम होता है। फ्राइड होने के कारण रात को इसके सेवन से पेट में गैस हो जाती है और काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।

4. पिज्जा
इसमें काफी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी होती है जो वजन बढ़ने का कारण बनती है। रात को पिज्जा खाने से वजन बढ़ने की समस्या हो जाती है। 

5. चीज़
इसको डाइजेस्ट होने में काफी समय लग जाता है। इसलिए रात को इससे बनी कोई भी चीज खाने से पाचन शक्ति खराब हो जाती है। खाना सही तरह से न पचने की वजह से कब्ज की समस्या हो सकती है।

6. दालें
इसमें मौजुद प्रोटीन के कारण रात को कोई भी दाल खाने से पेट खराब हो जाता है क्योंकि इनको पचने में बहुत समय लग जाता है इसलिए रात को दाल खाने से पेट की कई परेशानियां हो जाती है।

7. शक्कर
इसमें काफी कैलोरी होती है। रात को चीनी या इससे बनी कोई भी मीठी चीज खाने से वजन बढ़ता है। 

Related News