24 APRWEDNESDAY2024 8:16:53 PM
Nari

भारत के ये राज्य हैं विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद

  • Updated: 26 Feb, 2018 12:35 PM
भारत के ये राज्य हैं विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद

भारत बहुत खूबसूरत देश है, यहां के हर राज्य की अपनी अलग पहचान है। ऐतिहासिक इमारतें,नदिया,पहाड आदि अपने आप में अनोखी खूबसूरती लपेटे हुए है, जिसे देखने के लिए देश ही नहीं विदेशी पर्यटक भी भारी तादाद में आते हैं। इन राज्यों में पंजाब समेंत कई और जगहों का नाम भी शामिल है। जो विदेशो टूरिस्टों को अपनी ओर आकर्षित करती है। आइए जानें कौन से हैं ये पर्यटक स्थल जो पूरी दुनिया में है मशहूर। 

 

1. तामिलनाडु

PunjabKesari
यह प्रदेश विदेशी पर्यटको को खूब लुभाता है। यहां पर बहुत से ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल हैं जो अपनी खासियत के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर हैं। यहां पर हर साल करीब 47,21,978 पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। 

2. महाराष्ट्र

PunjabKesari
महाराष्ट्र के समुंद्र पर मस्ती करने के लिए विदेशी टूरिस्ट हर साली भारी संख्या में यहां आते हैं। 

3. उत्तर प्रदेश

PunjabKesari
देश के सबसे बड़े राज्यों में उत्तर प्रदेश का नाम शामिल है। आगरा में स्थित ताजमहल उत्तर प्रदेश में ही है। इसकी नायाब खूबसूरत विदेशी लोगों को भी भारत की सैर करने के लिए मजबूत करती है। 

4. पश्चिम बंगाल
विदेशी सैलानियों की लिस्ट में पश्चिम बंगाल भी आता है। यहां पर हर साल लगभग 15,28,700 के करीब विदेश पर्यटर घूमने के लिए आते हैं। 

5. राजस्थान
यहां पर ऐतिहासिक इमारतें,परंपरा और संस्कृति को करीब से जानने के लिए देशी और विदेशी पर्टयक उत्सुक रहते हैं। राजस्थान में हर साल करीब 15,13,729 विदेशी सैलानी घूमने के लिए आते हैं। 

6. केरल

PunjabKesari
केरल में मंदिर,इसकी कुदरती खूबसूरती हर किसी का मन मोह लेती है। यहां पर सारा साल ही पर्यटकों के आने-जाने का सिलसिला चलता ही रहता है। 

7. पंजाब
अमृतसर में स्थित गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के लिए देश और दुनिया भर से लोग आते हैं। इसके साथ ही यहां पर बहुत से पर्यटक स्थल हैं जो देखने के लिए लोग पंजाब का रूख करते हैं। 

8. गोवा

PunjabKesari
गोवा विदेशियों का सबसे पसंदीदा स्थल है। यहां के बीच पर वह पूरी तरह से मौज-मस्ती करते और अपनी छुट्टियां बिताते हैं। 



 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News