19 APRFRIDAY2024 2:06:07 PM
Nari

शादी के बाद अपनी पहली होली मनाएंगे ये स्टार कपल्स

  • Updated: 28 Feb, 2018 11:53 AM
शादी के बाद अपनी पहली होली मनाएंगे ये स्टार कपल्स

रंगो का त्यौहारी होली आने में सिर्फ 2 दिन का ही समय बचा है । इस दिन हर कोई खुशी और उमंग के रंग से रंगा होता है। यह त्यौहार नई- नई शादी वाले कपल्स के लिए बेहद खास है। होली के त्यौहार पर हर तरफ रंग ही रंग होते हैं। लोग अपनी खुशियों को इस दिन रंगों से मनाते हैं। चारों तरफ बस प्यार के रंग ही दिखाई देते हैं। अगर बात बॉलीवुड सेलिब्रेटी की करें तो इस दिन को बेहद खास और अलग अंदाज से मानाते हैं। इस बार बहुत से एेसे सेलिब्रिटी हैं जिनकी शादी के बाद की पहली होली है। आइए जानते हैं। उन सितारों के बारे में जिनकी शादी के बाद यह पहली होली हैं।


1. दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम

PunjabKesari
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहीम 22 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे हैं। उन दोनों के लिए होली का त्यौहार बेहद खास है क्योंकि शादी के बाद उनका यह पहला त्यौहार है।

 

2. अंकित तिवारी और पल्लवी शुक्ला 

PunjabKesari
अपनी रूहानी अावाज से सबको मदहोश करने वाले अंकित तिवारी भी शादी के बाद पहली बार अपनी पत्नी के साथ होली का त्यौहार मनाएगें। उन दोनों के लिए यह दिन बेहद खास है।

 

3. भारती और हर्ष लिंबाचिया 

PunjabKesari
वैसे तो अभी तक हर्ष ने शादी के बाद हर त्यौहार को भारती के लिए बहुत खास बनाया हैं। उन्होने क्रिसमस हो या वेलनटाइन डे हर त्यौहार पर अपनी प्यारी से तस्वीर लोगों के साथ शेयर की। अब देखना ये होगा की वो इस बार वो अपनी पहली होली को किसी तरह से साथ में मनाते हैं।

 

4. विराट और अनुष्का

PunjabKesari
भारतीय कप्तान विराट और बॉलीवुड स्टार अनुष्का की शादी 12 दिसंबर को हुई थी। इन दोनों की भी शादी के बाद पहली होली है। देखने वाली बात है की दोनों लव वर्ड्स प्यार के इस त्यौहार को साथ में कैसे मनाते हैं।

 

5. चैतन्य और टॉलीवुड एक्ट्रेस समांथा

PunjabKesari
 6 अक्टूबर को गोवा में दोनों ने शादी की रस्में निभाई। इस कपल ने दो बार शादी की थी, एक बार हिंदू रीति रिवाज से और दूसरी बार कैथोलिक अंदाज में। शादी के बाद चैतन्य और समांथ की पहली होली है।

 

6. अमृता पुरी और इमरान सेठी

PunjabKesari
आयशा' जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाने वाली 34 वर्षीय एक्ट्रेस अमृता पुरी ने अपने बॉयफ्रेंड इमरुन सेठी के साथ 11 नवंबर को बैंकॉक में शादी रचाई। दोनों इस बार साथ में होली का त्यौहार मनाएगें।

 

7. जहीर खान और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सागरिका घाटगे

PunjabKesari
जहीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे की शादी नें खुब सुर्खियां बटोरी थी। दोनों पहली बार किसी त्यौहार को साथ में मनाएगें।

 

8. स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता

PunjabKesari
मेरी आशकी सिरियल के एक्टर गौतम गुप्ता और स्मृति खन्ना भी इस प्यार के त्यौहार को शादी के बाद पहली बार साथ में मनाने वाले हैं।

 

9. एक्ट्रैस आश्का गोराडिया और ब्रेंट ग्लोब

PunjabKesari
टीवी एक्ट्रैस आश्का गोराडिया हाल ही में अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड ब्रेंट ग्लोब के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। दोनों की शादी अहमदाबाद में हुई। इसके पहले दोनों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। इनकी भी पहली होली है। 


10. पंखुड़ी और गौतम

PunjabKesari
पंखूड़ी ने अपने से 14 साल बड़े गौतम से शादी करके यह साबित कर दिया कि प्यार की कोई उर्म नहीं होती। दोनों पिछले कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। फरवरी में दोनों ने अपने रिश्ते को नाम दिया। शादी के बाद इन दोनों की पहली होली है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News