24 APRWEDNESDAY2024 7:31:10 AM
Nari

लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं ये सितारे

  • Updated: 25 Apr, 2017 03:52 PM
लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं ये सितारे

पंजाब केसरी(रिश्तेनाते)- हर कोई अच्छे जीवन साथी के साथ जिंदगी बिताने का सपना देखता है। बॉलीवुड सितारे भी इस सपने को पूरा करने के लिए शादी जैसे फैसले की ओर बढते है। कुछ सितारों का बहुत कई सालों तक अफेयर भी चलता है। कुछ शादी करके घर बसा चुके हैं और कुछ एक-दूसरे के साथ अब भी लिव इन रिलेशनशिप के साथ रह रहे हैं। कुछ एक-दूसरे को छोड़कर आगे बढ़ चुके हैं। 

 

सैफ और करीना
सैफ अली खान और करीना की शादी हो चुकी है और अब तो वह मम्मी-पापा भी बन चुके हैं। शादी से पहले ये दोनों लिव इन रिलेशनशीप में रह चुके हैं। 

आमिर खान और किरण राव
आमिर खान और किरण राव शादी के बाद हैपी लाइफ जी रहे हैं। शादी से पहले डेढ साल तक ये रिलेशनशिप में रहे थे। 

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु 
बॉलीवुड के फेमस हीरोे जॉन अब्राहम और हीरोइन बिपाशा बसु दोनों एक साथ लिव इन रिलेशनशिप में लंबे समय तक रह चुके हैं। हालांकि अब दोनों के रास्ते अलग हैं। ये अब एक दूसरे को छोड़कर शादी भी कर चुके हैं।

सुशांत और अंकिता लोखंडे
सुशांत और अंकिता लोखंडे के अफेयर के बारे में सब जानते हैं। ये भी लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं। बीच में यह खबरे भी आई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है लेकिन बाद में यह अफवाह निकली। 

सोहा अली खान और कुणाल खेमू
इनकी शादी हो चुकी है और अब यह मम्मी-पापा भी बनने वाले हैं। शादी से पहले यह दोनों लिव इन रिलेशनशीप में रह रहे थे। 

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ 
इन दोनों के रिश्ते के बारे में कॉफी अटकले लगाई जा चुकी हैं। कहा जाता है कि रणवीर कपूर और कैटरीना का रिश्ता रणवीर की मां को पसंद नहीं था। इस कारण ये दोनों लिव इन रिलेशनशीप में रहे थे। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। 

Related News