बच्चे के आने की खबर से ही घर का माहौल खुशनुमा हो जाता है। ना सिर्फ माता-पिता बल्कि पूरे परिवार के लिए यह सबसे बड़ा खुशी का मौका होता है। नन्हें मेहमान के आने की खबर से ही मां-बाप का रिश्ता और भी मजबूत हो जाता है। वह एक-दूसरे को और ज्यादा अच्छे से समझने लगते हैं। गुड न्यूज की खबर सुनते ही आने वाले बच्चे के पेरेंट्स खुशी से उछल पड़ते हैं। आज हम आपको कुछ एेसे बॉलीवुड स्टार के बारे में बताएंगे जो जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के घर नन्हे मेहमान आने वाला है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से काफी अलग अदांज में दी । इस खबर को उन्होंने और उनकी पत्नी मीरा कपूर ने सोशल मीडिया पर सभी के साथ साझा किया है। बेहद क्यूट अंदाज में फैंस के साथ इस गुड न्यूज को शेयर करने के लिए शाहिद और मीरा ने बेटी मीशा की एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की।
2010 में सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। शादी के 8 साल बाद सानिया-शोएब की यह पहली संतान होगी। इस बात की जानकारी सानिया ने अपने सोशल अकाउंट से साझी की थी।
करण पटेल के घर भी जल्दी ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। शादी के 3 साल बाद वह माता-पिता बनने वाले हैं। इस गुड न्यूज को करण ने अपने पैंस के साथ सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था।
बॉलीवुड स्टार नील नितिन मुकेश की पत्नी भी जल्दी ही मां बनने वाली है। नील ने भी अपने सोशल अकाउंट के द्वारा फैंस को इस बात की जानकारी दी है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP