शादी का सीजन शुरू हो चुका है और हर लड़की को इसी बात की चिंता होती है कि वह अपनी शादी के दिन कैसा लहंगा पहनें। समय के हिसाब से फैशन में भी बहुत बदलाव आया है। ऐसे में ट्रैंड के हिसाब सें आउटफिट्स पहनना बहुत जरूरी है क्योंकि शादी के दिन सभी की नजर ब्राइडल पर ही होती है। आज हम आपको लहंगे के कुछ लेटेसट डिजाइन्स दिखाएंगे जो डिजाइनर सब्यसाची की बैस्ट कलैक्शन हैं। 1. सी ग्रीन लहंगा और गोल्डन चोली का यह डिजाइन बहुत ही यूनिक है। जो लड़कियां पेस्टल कलर पसंद करती हैं उनके लिए यह बैस्ट कलैक्शन है। 2. हॉट पिंक कलर का यह लहंगा भी ब्राइडल्स के लिए बैस्ट ऑप्शन है। गोरे रंग वाली लड़कियों पर लहंगे का यह डिजाइन बहुत फबेगा। 3. लहंगे का यह लेटेस्ट डिजाइन बहुत ही ट्रैंड में है। पेस्टल कलर के लहंगे के साथ पेपलम स्टाइल ब्लाउज बहुत ही यूनिक लुक देगा। 4. इंडियन ब्राइड ज्यादातर डार्क रंग के आउटफिट्स ही पसंद करती हैं। ऐसे में डार्क पिंक कलर का यह लंहगा उनके लिए बैस्ट ऑप्शन है। 5. फुल अनारकली पिंक शेड का यह हैवी लहंगा ब्राइडल्स की लुक को चार चांद लगा देगा। 6. शादी के दौरान और भी कई फंक्शन आते हैं। ऐसे में रॉयल ब्लू और गोल्डन बॉर्डर वाला यह लंहगा परफैक्ट रहेगा। 7. महरून कलर के इस पूरे लंहगे पर धागे की एब्राएडरी है। लहंगे का यह डिजाइन बहुत ही खूबसूरत और यूनिक है। 8. प्यूर रैड कलर के इस लहंगे पर गोल्डन सिक्वेंस वर्क है और यह काफी हैवी लहंगा है।
Subscribe to our email newsletter today to receive updates on the latest news!
लेकिन, अगर आपने गलती से "Block" सिलेक्ट किया था या फिर भविष्य में आप नोटिफिकेशन पाना चाहते हैं तो नीचे दिए निर्देशों का पालन करें ।