25 APRTHURSDAY2024 4:06:27 PM
Nari

बार-बार डकार आने के हो सकते हैं ये कारण

  • Updated: 03 Oct, 2017 01:49 PM
बार-बार डकार आने के हो सकते हैं ये कारण

खाने के एकदम बाद कुछ लोगो तो डकार आने की परेशानी होती है। कई बार तो बार-बार डकार आने से दूसरे लोगो के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ता है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे एसिडिटी,खाने का गलत समय,ज्यादा पेट भर कर खाना या फिर ज्यादा देर भूखे रहने से भी डकार आने की परेशानी होने लगती है। अपनी आदतों को बदल कर  आप डकार से छुटकारा पा सकते हैं। 

1. बड़े-बड़े निवाले खाने
कुछ लोग जल्दी-जल्दी में खाने के बड़े-बड़े कौर तोड़कर खाते हैं। इससे खाना पचाने में परेशानी होती है। जिससे डकार आने लगते हैं। खाना हमेशा आराम से बैठकर खाए। चबाकर खाना खाने पेट ठीक रहता है और डकार भी नही आते। 

2. खराब डाइजेशन
कब्ज और बदहजमी के कारण भी बार-बार डकार आने की परेशानी होती है। इससे कारण पेट में गैस बनने लगती है। पेट में मौजूद बैक्टिरिया इसका कारण बनते हैं। डकार आने के इस कारण को नजरअंदाज न करें। पेट का ख्याल रखें। 

3. ज्यादा देर भूखे रहना
खाना खाने से शरीर को पर्याप्त उर्जा मिलती है। समय पर भोजन न करने से पेट में हवा भर जाती है और डकार आने लगते हैं। 

4. ओवरइटिंग 
खाना हमेशा उतना ही खाएे, जितनी जरूरत हो। ओवर इटिंग करने से भी खाना पचाना मुश्किल हो जाता है। जिससे ज्यादा डकार आने लगते हैं। 

5. अवाइड करें ये फूड्स
खाने की कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जो इस परेशानी को और भी बढ़ाते हैं। कोल्ड ड्रिंक्स,मटर,गोभी,दाले आदि। इनका सेवन करने से पेट में गैस बनती जिससे डकार आने लगते हैं। 

Related News