24 APRWEDNESDAY2024 5:54:47 PM
Nari

बार-बार डकार आना, देते हैं इन बीमारियों के संकेत

  • Updated: 15 Apr, 2017 04:45 PM
बार-बार डकार आना, देते हैं इन बीमारियों के संकेत

डकार बार बार आना : कुछ भी खाने के बाद डकार आना एक आम बात है। आमतौर पर यही कहा जाता है कि डकार आने से खाया हुआ भोजन पच जाता है जिससे पेट में कोई तकलीफ नहीं होती। डकार की मुख्य वजह यही है कि खाने के साथ हवा भी पेट में चली जाती है जो डकार के रूप में शरीर से बाहर निकलती है लेकिन कई बार ज्यादा डकार आने लगें तो यह कोई गंभीर बीमारी भी हो सकती है। आइए जानिए इसकी वजह से कौन-सी बीमारी हो सकती है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

 

1. ऐरोफेजिया 
PunjabKesari
कई लोग खाना खाते समय ज्यादा मुंह खोलते हैं जिससे हवा पेट में चली जाती है। पेट में ज्यादा हवा जाने की वजह से डकार की समस्या भी बढ़ जाती है। इससे ऐरोफेजिया की स्थिति पैदा हो जाती है जिसमें पेट फूलना और एसिडिटी जैसी परेशानी हो जाती है। ऐसे में हमेशा छोटे निवाले लें और मुंह बंद करके खाने की कोशिश करें।

 

यह भी पढ़े:पेट का फूलना या डकार से हैं परेशान,करें यह उपाय


2. कब्ज
PunjabKesari
पाचन शक्ति ठीक न होने की वजह से भी अधिक डकार की समस्या हो जाती है। इससे कब्ज या बदहज्मी की परेशानी हो जाती है। ज्यादा डकार आने की वजह से पेट में दर्द होने लगता है जिससे काफी तकलीफ होती है।


3. तनाव
PunjabKesari
अधिक तनाव लेने की वजह से भी डकार की समस्या हो जाती है। कई बार व्यक्ति किसी छोटी-सी बात को लेकर इतनी चिंता करता है जिससे धीरे-धीरे वह डिप्रैशन का शिकार हो जाता है। इस वजह से उसे भोजन पचाने में मुश्किल होती है जिससे डकार आने लगते हैं।


4. गैस्ट्रोसोफेजिअल 
PunjabKesari
कई बार डकार की समस्या बढ़ने से सीने में जलन होने लगती है और पेट की अांतों में एसिड बनने लगता है जोकि धीरे-धीरे किसी बड़ी बीमारी पैदा कर देता है। इसके लिए लोगों को अपने खान-पीन और लाइफस्टाइल में बदलाव करना चाहिए।


5. अल्सर
PunjabKesari
ज्यादा डकार आने की वजह से पेट में कब्ज, गैस, दस्त और मरोड़ जैसी कई समस्याएं हो जाती हैं। इस समस्या को आम समझ कर लोग इसका इलाज नहीं करवाते जिससे यह परेशानी बढ़ जाती है। इससे पेट का अल्सर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है।

 

 

Related News