25 APRTHURSDAY2024 11:29:44 AM
Nari

अधिक उम्र में शादी करने से लव लाइफ में आ सकती हैं ये 7 प्रॉब्लम

  • Updated: 16 May, 2018 12:06 PM
अधिक उम्र में शादी करने से लव लाइफ में आ सकती हैं ये 7 प्रॉब्लम

शादी का फैसला लड़की और लड़के दोनों के लिए सबसे अहम और महत्वपूर्ण होता है। शादी करने का सपना तो हर कोई देखता है लेकिन उसका फैसला लेना हर किसी केलिए मुश्किल होता है। शादी के बात चलते ही हर कोई सोच में पढ़ जाता है कि क्या अभी शादी के लिए सही समय है या नहीं और यही सोचकर आप 30 साल की उम्र तक शादी नहीं करते। आपको बता दें कि शादी के लिए सही समय 25-28 साल की होती है। इससे अधिक उम्र में विवाह करना कई बार बहुत-सी समस्याओं का कारण बन जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही प्रॉब्लम के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि ज्यादा उम्र में शादी करने के बाद आती है।
 

शादी की सही उम्र क्या है?
भारत में लड़का और लड़की दोनों के शादी की उम्र का अंतर होता है। लड़कियों के लिए शादी की सही उम्र 24-25 साल तक की होती है। वहीं लड़के के लिए शादी की सही उम्र 27 साल की होती है। 30 या उसके बाद शादी करना समय के अनुसार लेट माना जाता है।
 

अधिक उम्र में शादी करने से होने वाली प्रॉब्लम
1. प्रेग्नेंसी में प्रॉब्लम
अगर आप 30 साल की उम्र के बाद शादी करते हैं तो आपको प्रैग्नेंसी में प्रॉब्लम हो सकती हैं। इसलिए इस समस्या को ध्यान में रखते हुए ही अपनी शादी का फैसला लें और सही उम्र में विवाह करें।
 

2. एक-दूसरे को समझने में समस्या
जो लोग बड़ी उम्र में शादी करते हैं उन्हें अपने पार्टनर को समझने में भी प्रॉब्लम आती है। असल में आप अपने पुराने लाइफस्टाइल को छोड़कर नए माहौल में अजस्ट नहीं हो पाते, जिसके कारण आपको यह समस्या होती है।
 

3. शारीरिक संबंधों पर पड़ता है असर
30 साल के बाद शादी करने पर आपके शारीरिक संबंधो पर नकारात्मक असर पड़ता है। असल में 30 साल की उम्र के बाद शादी करने पर शारीरिक ऊर्जा कम हो जाती है, जिससे संबंध बनाने में भी मुश्किल आती है।
 

4. एडजस्टमेंट की समस्या
वैसे तो इस उम्र में आप ज्यादा समझार हो जाते है लेकिन इस उम्र में आप खुद की सोच पर ही चलना पसंद करते है। इसी कारण शादी के बाद सिर्फ पति-पत्नी ही नहीं बल्कि बाकी फैमिली के साथ भी आप सही से तालमेल बिठा नहीं पाते। यही वजह बाद में परिवार के अंदर लड़ाई झगड़े का कारण बनती है।
 

5. नहीं मिल मनचाहा जीवन साथी
आप 30 साल के बाद इसलिए शादी करते है कि आपको आपकी पसंद का जीवनसाथी मिलें। मगर बड़ी उम्र में शादी करने पर इसकी गुंजाइश बहुत कम होती है। इसलिए सही समय पर शादी करना बहुत जरूरी होता है।
 

6. छोटी-छोटी बात पर लड़ाई होना
हर चीज के लिए वक्त की जरूरत होती है, फिर चाहे शादी क्यों न हो। यदि आप समय रहते शादी करते हैं तब आप दोनों के पास समझने के लिए समय होता है। लेकिन, बहुत उम्र में शादी करने के बाद आप एक-दूसरे को अच्छे से समझ पाने में सक्षम नहीं होते हैं, जिससे लड़ाई झगड़े होने लगते हैं। इसलिए, 30 तक की उम्र में शादी कर लेनी चाहिए।
 

7. अर्लियर मेनोपॉज की समस्या  
इस स्थिति में पीरियड समय से पहले बंद हो जाते हैं। मेनोपॉज समय से पहले बंद होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और आपको कई ओर प्रॉब्लम भी होने लगती हैं। ऐसे में, समय से पहले शादी का ही आपके लिए बेहतर है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News