19 APRFRIDAY2024 3:52:00 PM
relationship

संबंधों से बनाएंगे दूरी तो होगी ये शारीरिक परेशानियां

  • Updated: 28 Feb, 2017 06:09 PM
संबंधों से बनाएंगे दूरी तो होगी ये शारीरिक परेशानियां

रिश्ते-नातेः शादीशुदा जिंदगी में खुश रहने के लिए सबसे पहले पति-पत्नी दोनों का आपस में खुश रहना बहुत जरूरी है। जैसे जिंदगी में खाना-पीना और घूमना जरूरी है वैसे ही पति-पत्नी में शारीरिक संबंधों की संतुष्टी होना बहुत जरूरी है। सैक्स से आपसी संबंध तो मजबूत रहते हैं। यह एक तरह की एक्सरसाइज भी है। जिससे शरीर में बहुत से बदलाव आते हैं लेकिन इसके बाद अगर किसी कारण सैक्स से दूरी बना ली जाए तो इसका शरीर और लाइफस्टाइल पर बुरा असर पड़ सकता है। 


1. प्रतिरोधक क्षमता कमजोर
 लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने से परहेज करने पर रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इन लोगों को जुकाम होने का खतरा ज्यादा रहता है। 

2. तनाव
शारीरिक संबंध से दूरी बना लेने पर तनाव होने का खतरा बना रहता है। वहीं जो लोग सैक्स करते हैं उनका मूड और दिमाग फ्रेश हो जाता हैं।

3. हाई ब्लड प्रैशर 
सैक्स करने से व्यक्ति तनाव मुक्त रहता है लेकिन इससे दूरी बना लेने पर ब्लड प्रैशर हाई रहना शुरू हो जाता है। 

4. हार्ट अटैक का खतरा
शारीरिक संबंध बनाने से दिल के रोगों से बचाव रहता है। ज्यादा समय तक सैक्स न करने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। 

5. नींद न आना
संबंध बनाने के बाद नींद अच्छी आती है। तनाव मुक्त होने के कारण थकावट भी दूर हो जाती है। आपका शरीर अगर सैक्स का आदि हो चुका है और इससे अचानक दूरी बना लेने से नींद न आने का समस्या हो सकती है।
 
6. यादाशत कमजोर
शारीरिक संबंध से दिमाग में एक तरह के सैल पैदा होते हैं। जिससे यादाशत बढती है। लेकिन इसे बंद करने पर यादाशत पर बुरा असर पड़ना शुरू हो जाता है। इसके लिए एक्सरसाइज और संतुलित आहार खाने से फायदा मिलता है। 
 

Related News