23 APRTUESDAY2024 6:29:23 PM
health

इन तरीकों से कब्ज होगी दूर

  • Updated: 09 Oct, 2016 03:14 PM
इन तरीकों से कब्ज होगी दूर

कब्ज का उपचार : सुबह के समय अगर पेट साफ न हो तो सारा दिन सुस्ती पड़ी रहती है। शरीर में पानी की कमी के कारण भी पेट साफ नही होता और कब्ज की परेशानी हो जाती है। अगर इस समस्या की तरफ समय रहते ध्यान न दिया जाए तो कई और शारीरिक दिक्कते भी आ सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपायों के बारे में जिससे इससे निजात पाई जा सकती है। 

 

1. गुड और गिलोय

 

इन दोनों को मिलाकर बारिक पीस लें और चूर्ण की तरह बना लें। रात को सोने से पहले 2 चम्मच खाने से कब्ज की परेशानी से छुटकारा मिल जाता है। 

 

2. अजवाइन

10 ग्राम अजवाइन,10 ग्राम त्रिफला और 10 ग्राम सेंधा नमक मिलाकर बारीक चूर्ण बना लें। हर रोज गुनगुने पानी के साथ खाने से आराम मिलता है। 

 

3. हरड़

हरड को पीसकर चूर्ण बना कर गुनगुने पानी के साथ खाने से कब्ज दूर हो जाती है और पेट की गैस में भी राहत मिलती है। 

 

4. किशमिश

पानी में किशमिश को भिगोकर रख दें और 2-3 घंटे बाद इसे पानी से निकाल कर खाने से कब्ज दूर हो जाती है। 

 

5. अमरूद

अमरूद पेट के लिए बहुत अच्छा होता है और पपीता कब्ज को दूर करता है। इन फलों को खाने से पेट से जुड़ी दिक्कते दूर हो जाती है। 

 

6. पालक

पालक की सब्जी खाने से और इसका रस पीने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।


 

Related News