18 APRTHURSDAY2024 1:42:32 AM
Nari

दिल्ली की इन मार्किट्स में कम रेट में मिलेंगे Bridal लंहगे

  • Updated: 05 Sep, 2017 05:51 PM
दिल्ली की इन मार्किट्स में कम रेट में मिलेंगे Bridal लंहगे

शादी हो या कोई त्यौहार लड़कियां शॉपिंग के बिना नहीं रह सकती है और खुद की शादी हो तो स्टाइलिश व ट्रैंडी कपड़े लेना तो बनता ही है। सभी लड़कियां अपनी शादी के दिन खूबसूरत दिखना चाहती है। वे महीनों पहले ही अपने ब्राइडल लंहगे से लेकर दूसरे कपड़ों की शॉपिंग शुरू कर देती हैं। ज्यादातर लड़कियां शादी में पहनने वाला लंहगा किराए पर ले लेती हैं क्योंकि खुद का लंहगा खरीदना हर लड़की के बजट में नहीं होता। ऐसे में दिल्ली शहर जाकर अपनी शादी की शॉपिंग करें क्योंकि यहां कई ऐसी मार्किट्स हैं जहां कम दाम में खूबसूरत लंहगे मिल जाएंगे। अगर आप की भी शादी होने वाली है तो चलिए जानिए दिल्ली की इन मार्किट्स के बारे में

1. चांदनी चौंक
दिल्ली का चांदनी चौंक कपड़ों की शॉपिंग के लिए सबसे बैस्ट प्लेस है। वैसे तो यहां हर रेट पर अपनी मनपसंद चीज मिल जाएगी लेकिन अगर दुकानों के बारे में सही जानकारी न हो तो दुकानदार मंहगे रेट भी लगा सकते हैं। ऐसे में ब्राइडल लंहगा खरीदने के लिए चांदनी चौंक में ओम प्रकाश जवाहर लाल स्टोर है जहां 40,000 रूपए तक सब्यसाची डिजाइनर लंहगे मिल जाएंगे। इसके अलावा यहां एशियन कूटर, पाकीजा प्लाजा और कमल भाई सारी संगम स्टोर भी हैं जहां 30,000 से लेकर 80,000 तक बढ़िया ब्राइडल लंहगा खरीद सकते हैं।
PunjabKesari
2. करोल बाग
इस मार्किट में भी अपने बजट में ब्राइडल लंहगे मिल जाएंगे। इसके अलावा मीना बाजार और अनारकली स्टोर में भी हैवी सूट, साड़ी की कलैक्शन मिल जाएगी। करोल बाग में 1 लाख के बीच में ब्राइडल लंहगे से लेकर शादी की सारी शॉपिंग कर सकते हैं।
PunjabKesari
3. लाजपत नगर
दिल्ली के लाजपत नगर में शादी की कलैक्शन के अलावा घर डेकोरेशन के लिए भी सामान मिल जाएंगे। इसे दिल्ली की सबसे सस्ती मार्किट कहा जाता है। यहां 15000 की कीमत में हैवी ब्राइडल लंहगा मिल जाएगा। 
PunjabKesari
4. रजौरी गार्डन
इस मार्किट में बॉम्बे सिलेक्शन, लकी और साहिबा जैसे हैं जहां ब्राइडल लंहगे से लेकर हैवी ज्वैलरी भी मिल जाएगी। 20000 से 50000 तक यहां आप शादी के लिए शॉपिंग कर सकते हैं।
PunjabKesari


 

Related News