19 APRFRIDAY2024 7:45:17 AM
Nari

अपनी पत्नी को रानी बनाकर रखते हैं इन राशियों के लड़के

  • Updated: 06 Apr, 2018 01:46 PM
अपनी पत्नी को रानी बनाकर रखते हैं इन राशियों के लड़के

अपने लाइफ पार्टनर को लेकर लड़कियां हमेशा मन ही मन में सोचती रहती हैं। वह एेसा पति चाहती हैं जो उनको जीवनभर खुश रखे और इज्जत दे। मगर यह जरूरी नहीं है कि हर किसी को उसके मन मुताबिक पार्टनर मिले। ऐसे में आज हम आपको एेसी राशियों के लड़को के बारे में बताएंगे जो अपनी पत्नियों को महारानियां बनाकर रखते हैं। आइए जानते हैं राशि के हिसाब से कौन से हैं वह लड़के जो अपनी पत्नी को हमेशा खुश रखते हैं। 

 

1. कुम्भ राशि

PunjabKesari
कुम्भ राशि के लड़के अपने पार्टनर की हर बात को बिना बोले ही समझ लेते हैं। ये  अपने जीवन साथी को इतना प्यार करते हैं कि उनके लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। जो भी लड़की इस राशि के लड़के के साथ शादी करती है। वह बहुत ही किस्मत वाली होती है क्योंकि वह अपने पति के घर में पूरी जिंदगी रानियों की तरह रहती है।

 


2. धनु राशि
इस राशि वाले लड़के बहुत ही सीधे और सच्चे होते हैं। ये लोग अपनी पति को दुख देने और उनसे झूठ बोलने के बारे में कभी सोच नहीं सकते। कैसे भी हालात क्यों न हों ये अपनी पत्नी का साथ कभी नहीं छोड़ते। अगर हम यूं कहें कि वह अपने जीवन साथी को पलकों पर बिठाकर रखते हैं तो इसमें कोई गलत बात नहीं है।

 

3. तुला राशि

PunjabKesari
तुला राशि के पुरूष बहुत ही खुशमिजाज होते हैं। ये अपने आस-पास रहने वाले लोगों को हमेशा खुश रखते हैं। अगर आपकी शादी किसी तुला राशि वाले लड़के से हो रही है तो आप से ज्यादा लक्की कोई और नहीं है। इस राशि के लड़के अपनी पत्नी को अपने जीवन का बहुत ही खास हिस्सा मानते हैं। 

 

 

4. मकर राशि
मकर राशि के लोग रोमांटिक स्वभाव वाले होते हैं। ये लड़के अपनी पत्नी की हर इच्छा को पूरा करते हैं। जो लड़कियां शादीशुदा जीवन में खुश रहना चाहती हैं। उनके लिए मकर राशि वाले लड़के परफैक्ट हैं।

 


5. मीन राशि
मीन राशि के लड़के अपनी पत्नी का सच्चे मन से सम्मान करते हैं। इस राशि के लड़के अपने जीवनसाथी के लिए अच्छे पति साबित होते हैं। अपने जीवन साथी की हर छोटी से बड़ी बात का ख्याल रखते हैं। ये लड़के अपनी पत्नी को थोड़ा सा भी दुख नहीं देते। पार्टनर की आंखों में आंसू देखकर वह परेशान हो उठते हैं।


 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News