25 APRTHURSDAY2024 8:16:55 PM
Nari

मच्छर के काटने पर पड़ने वाले निशान को मिनटों में मिटाएंगे ये घरेलू नुस्खे

  • Updated: 09 May, 2018 12:31 PM
मच्छर के काटने पर पड़ने वाले निशान को मिनटों में मिटाएंगे ये घरेलू नुस्खे

इस मौसम में मच्छरों का आंतक बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। कई सारे उपाय को अपनाने के बाद भी मच्छर पूरी तरह से घर के बाहर नहीं निकलते। कहीं न कहीं से आकर वह काट ही जाते हैं। जब मच्छर काटता है तो वह खून में अपना सलाइवा छोड़ देते हैं। इससे खुजली, जलन, दर्द और निशान बन जाते हैं। इन समस्याओं से राहत पाने के महंगे क्रिमों नहीं बल्कि कुछ घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं। इन नुस्खों को अपनाने से कुछ मिनटों में राहत मिलेगी।  


1. नींबू 
नींबू का रस निचोड़ कर उनके छिलकों को निशान वाली जगह पर लगाएं। इसको लगाने से खुजली नहीं होगी और निशान भी गायब हो जाएंगे।


2. प्याज
जलन, निशान को दूर करने कि लिए प्याज का इस्तेमाल करें। प्याज का एक टुकड़ा लेकर उसको प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। कुछ मिनट के लिए एेसा ही रहने दें। इसके बाद पानी से धो लें। 


3. बेकिंग सोडा
बेकिंग सोड़ा लें। इसको पानी में मिलाकर एक घोल बना लें। अब इस घोल को वहां पर लगाएं जहां मच्छर ने काटा हो। इसको लगाने से तुरंत ही तुरंत ही निशान गायब हो जाएंगे।  


4. एप्पल साइडर विनेगर
प्रभावित क्षेत्र पर एप्पल साइडर विनेगर लगाएं। इसको लगाने से कुछ ही मिनटों में आराम मिलेगा। इसका कोई साइड-इफैक्ट भी नहीं होगा।


5. दिये का तेल
दिया ज्यादातर घरों में होता है। दिये को जलाने से घर में सकारात्मक एनर्जी आती है। यह बात तो सबको पता है। मगर दिया जलाने के बाद जो तेल बच जाता है उसको अफेक्टेड जगह पर लगाने से जलन और खुजली से राहत मिलती है। इसके साथ ही निशान भी थोड़े ही समय में गायब हो जाता है। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News