25 APRTHURSDAY2024 10:21:05 PM
Nari

काले अंडरआर्म्स की वजह से नहीं पहनती स्लीवलेस तो ट्राई करें ये नुस्खे

  • Updated: 06 Apr, 2018 01:19 PM
काले अंडरआर्म्स की वजह से नहीं पहनती स्लीवलेस तो ट्राई करें ये नुस्खे

अंडर आर्म्स का कालापन कैसे दूर करे : गर्मियों के मौसम में ज्यादातर महिलाएं स्लीवलेस कपड़े पहनना पसंद करती हैं। मगर डार्क अंडरआर्म की वजह से कुछ लड़कियां स्लीवलेस आउटफिट पहनने से हिचकिचाती हैं। कुछ लोगों के अंडरआर्म्स बचपन से ही काले होते हैं, जबकि उम्र बढ़ने के साथ भी कई लोगों के अंडरआर्म्‍स का रंग गहरा हो जाता है। इसके अलावा अधिक शेव करने से, कॉस्मेटिक उत्पाद का इस्तेमाल करना,  डेड-सेल्स के कारण भी अंडरआर्म्स काले हो जाते हैं। इन से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं। मगर इनका कोई फायदा नहीं होता। एेसे में आप कुछ घरेलू उपाय को अपनाकर इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे जिससे अंडरआर्म का कालापन दूर होगा। 


1. नींबू
नींबू  नैचुरल बिलिचिंग एजेंट हैं। जो काले रंग को साफ करने के लिए सहायक हैं। नहाने से 5 मिनट पहले नींबू को डार्क स्किन पर लगाएं। एेसा करने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाई देने लेगेगा।

PunjabKesari


2. सिरका
2 चम्मच सिरके में बेकिंग सोडा डालकर एक पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं। अब इसको अच्छे सुखने दें। जब यह अच्छे से सूख जाएं तो इसको ठंडे पानी से धो लें। इस प्रकिया को हफ्ते में 3 बार दोहराएं।

 

3. आलू 
आलू भी नींबू की तरह नैचुरल ब्लीच है। इसको रोजाना नहाने से कुछ समय पहले अंडरआर्म्स पर रगड़ें। ऐसा करने से कालापन कम होगा

 

4. एलोवेरा

PunjabKesari


एलोवेरा में एलेसिन पाया जाता है जो टायरोसिनेस नामक इंजाइम को रोकता है। इस इंजाइम के रूकने से स्किन का रंग काला नहीं होता। अंडरआर्म्स के रंग को हल्का करने के लिए ताजा एलोवेरा की पत्तियां लें। उनको प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। कुछ दिन तक एेसा करने से अंडरआर्म साफ होनी शुरू हो जाएंगी।


5. खीरा
खीरा भी कालेपन को दूर करने में मदद करता है। अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए खीरे का रस लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से धो लें। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News