25 APRTHURSDAY2024 9:56:02 PM
Nari

घमौरियों से होने वाली खुजली-जलन को दूर करेंगे ये घरेलू नुस्खे

  • Updated: 23 Apr, 2018 03:49 PM
घमौरियों से होने वाली खुजली-जलन को दूर करेंगे ये घरेलू नुस्खे

गर्मियों का मौसम आते ही लोगों को त्वचा संबंधित बहुत सी समस्याएं होने लगती है। इस समय चिलचिलाती धूप और पसीने की वजह से घमौरियां होना बहुत आम सी बात है। माथे, पीठ और गर्दन पर छोटे-छोटे दाने निकल जाते हैं। इससे बदन पर जलन और खुजली शुरू हो जाती है। खुजली और जलन से राहत पाने के लिए ज्यादातर लोग पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। मगर इनका असर कुछ समय के लिए ही रहता है। एेसे में घमौरियों को जड़ से खत्म करने के लिए घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। तो आइए जानते हैं वो कौन से घेरलू नुस्खे हैं जो घमौरियों से राहत दिलाते हैं।

 

1. हल्दी
घमौरियों पर हल्दी का इस्तेमाल करें। इसमें एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने का काम करता है। जहां पर घमौरियां हो वहां पर हल्दी और मेथी से बना पेस्ट लगाएं। हफ्ते में 1 बार इस पेस्ट का इस्तेमाल करने से घमौरियां दूर हो जाएंगी।

 

2. बर्फ 
घमौरियों पर 5 से 10 मिनट के लिए बर्फ के टुकड़ा लगाएं। मगर ध्यान रहे की बर्फ को सीधा स्किन पर ना लगाएं। बर्फ कपड़े में लपेट कर ही त्वचा में लगानीचाहिए। इसको दिन में 4 से 6 घंटे के अंतर में लगाएं।


3. एलोवेरा 
सबसे पहले फ्रैश एलोवेरा लें। इसको अच्छे से धो लें। अब इसके गूदे को घमौरियों पर लगाएं। एलोवेरा लगाने से जल्द ही घमौरियों से राहत मिलेगी।

 

4. चंदन
चंदन पाउड और धनिया पाउडर लें। इसमें गुलाब जल डालकर एक गाढ़ा लेप बना लें। इस लेप को शरीर पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। उसके बाद लेप को गुनगुने पानी से धो लें।  इससे घमौरियों की जलन दूर होगी और त्वचा को ताजगी मिलेगी।

 

5. मुल्तानी मिट्टी
घमौरियां का उपचार करने के लिए मुल्तानी मिट्टी बहुत ही असरदार है। मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल डालकर एक पेस्ट बनाएं। अब इसको घमौरियों वाली जगह पर लगा लें। जल्द ही आपको घमौरियों से राहत मिलेगी।

 

6. नारियल तेल
नारियल तेल में कपूर पीस कर मिलाएं और नहाने के बाद इसे घमौरियों पर लगाएं। रोजाना दिन में 2 बार इससे शरीर की मालिश करने पर घमौरियां ठीक हो जाएंगी।

 

7. मेंहदी
घमौरियों की समस्या को तुरंत खत्म करने के लिए मेंहदी का लेप बनाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे शरीर को ठंडक मिलेगी और घमौरियां ठीक हो जाएंगी। इसके अलावा नहाने के पानी में मेंहदी के पत्तों को पीस डालें। अब इस पानी से नहा लें। कुछ दिनों तक एेसा करने से घमौरियां दूर हो जाएंगी।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News