19 APRFRIDAY2024 2:10:35 AM
Nari

इन घरेलू तरीकों से एक रात में गायब हो जाएंगे Pimples और Acne

  • Updated: 09 Oct, 2017 05:45 PM
इन घरेलू तरीकों से एक रात में गायब हो जाएंगे Pimples और Acne

बढ़ते पल्यूशन और आपकी कुछ गलतियों के चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने जैसी समस्यां हो जाती है। इन्हें दूर करने के लिए आप जिन ब्यूटी प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल करती है उससे चेहरे को और भी नुकसान पहुंचता है। आज हम आपको एक्ने और पिंपल्स जड़ से खत्म करने के अचूक उपाएं बताएंगे। इससे आपकी स्किन को कोई नुकसान भी नहीं होगा।
 

 

1. एस्प्रिन
2 टेबलेट को पीस कर उसके चूर्ण इसमें कुछ बूदें पानी की डालें। अब इसे रात के समय एक्ने और पिपंल पर लगा लें। सुबह ठंडे पानी से चेहरे को धोएं। रोजाना ऐसा करने पर कुछ ही दिनों में आपके पिंपल्स दूर हो जाएंगे।

PunjabKesari

2. पेपरमिंट ऑयल
इसे लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। उसके बाद 1-2 बूदें किसी भी पेपरमिंट ऑयल की लगा लें। रात को इसे लगाने के बाद सुबह चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

PunjabKesari

3. दालचीनी और शहद
इन दोनों की बराबर मात्रा को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद चेहरे पर लगा लें। और सुबह गुनगुने पानी से चेहरा धोएं। इससे पिंपल्स दूर होने के साथ-साथ चेहरे पर ग्लो भी आएगा।

PunjabKesari

4. ग्रीन टी
एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर ग्रीन टी चेहरे को पिंपल्स, संक्रमण और सुजन को कम कर देते है। ताजे टी बैग को पानी में उबाल कर गाढ़ा पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं।

PunjabKesari

5. लहसुन
लहसुन की दो कलियों को अच्छी तरह पीस कर पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे पिपंल वाली जगहें पर लगाएं। इस उपाएं से आपके पिंपल जड़ से खत्म हो जाएंगे।

PunjabKesari

Related News