25 APRTHURSDAY2024 1:14:36 PM
Nari

गुहेरी की समस्या को 2 दिन में खत्म करते है ये घरेलू नुस्खे

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 16 Jan, 2018 09:36 AM
गुहेरी की समस्या को 2 दिन में खत्म करते है ये घरेलू नुस्खे

गुहेरी की समस्या ( Pimple on eyelid) : आंखों में गुहेरी की समस्या हर उम्र के लोगों को हो सकती है। इसमें आंखों की पलकों के नीचे या उपर लाल रंग का दाना हो जाता है। भले ही यह समस्या देखने में छोटी लगे लेकिन इसके कारण आंखों में तेज दर्द, जलन, खुजली और बार-बार आंसू आने जैसी प्रॉब्लम हो जाती है। बैक्टीरिया पैदा होने, विटामिन A, D की कमी या कब्ज के कारण होने वाली इस समस्या के कारण आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। कुछ लोग इस छोटी समझ इग्नोर कर देते है तो कुछ इसके लिए घरेलू उपाय करते है। समय रहते इसका इलाज करने पर आप आंखों को सुरक्षित रख सकते है। आज हम आपको इस गुहेरी की समस्या को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताएंगे, जिससे आप इस परेशानी से 2-3 दिन में ही छुटकारा पा सकते है।
 

PunjabKesari

आंखों में गुहेरी के लक्षण ( Stye Symptoms)

दर्द और सूजन
आंसू आना
आंखों में पपड़ी बनना
खुजली होना

गुहेरी के घरेलू नुस्खे ( Stye Remedies)

 इमली के बीच
इमली के बीच को दो दिन तक पानी में भिगो दें। इसके बाद इसे चंदन की तरह घिसकर गुहेरी पर लगाएं। इससे गुहेरी की समस्या 2 दिन में ही दूर हो जाएगी।

PunjabKesari

 हल्दी
पानी गर्म करके उसमें थोड़ी-सी हल्दी मिल लें। इसमें कपड़ा भिगोकर आंखों की सिकाई करें। दिन में 3-4 बार ऐसा करने से यह समस्या खत्म हो जाएगी।

 अमरूद के पत्ते
अमरूद के 4 पत्तों को पानी में अच्छी तरह उबाल लें। इसके बाद इसे गुनगुना करके आंखों की सिंकाई करें। दिन में 2-3 बार इससे सिकाई करने से आपको आराम मिल जाएगा।

PunjabKesari

ऐलोवेरा जेल
ऐलोवेरा जेल को रोजाना गुहेरी पर दिन में 3-4 बार लगाएं। इसे लगाने से आंखों में दर्द, सूजन और फुंसी दूर हो जाती है।

त्रिफला चूर्ण
1/2 चम्मच त्रिफला चूर्ण को सुबह शाम गर्म दूध के साथ लें। इससे गुहेरी के साथ-साथ सेहत की कई समस्याएं दूर हो जाएगी।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News