25 APRTHURSDAY2024 8:37:26 PM
Nari

जल्दी ही छोड़ दें ये आदतें, हड्डियां हो जाएगी खराब

  • Updated: 08 Sep, 2017 05:24 PM
जल्दी ही छोड़ दें ये आदतें, हड्डियां हो जाएगी खराब

उम्र बढ़ने के साथ-साथ सेहत का तंदुरूस्त होना भी बहुत जरूरी है। इसके लिए सबसे जरूरी है हड्डियों का हैल्दी होना। हमारी ही कुछ आदतें सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं। जिस वजह से हड्डियों में कमजोरी आनी शुरू हो जाती है। जो आगे चलकर परेशानी का कारण बनती हैं। लाइफस्टाइल हैल्दी होगा तो सेहत भी अच्छी रहेगी। आइए जानें कौन सी हैं वो आदतें हड्डियों को बना रही हैं कमजोर। 

1. नमक का ज्यादा सेवन
कुछ लोग खाली समय में हल्का-फुल्का खाने की जगह पर स्नैक्स जैसे चिप्स,नमकीन,दालमोठ के अलावा नमक युक्त और भी बहुत सी चीजों का सेवन करते हैं। जरूरत से ज्यादा नमक खाने से शरीर में यूरिन के जरिए कैल्शियम भी बाहर निकलने लगता हैं। जिससे हड्डिया कमजोर होने लगती हैं। 

2. ज्यादा मीठा 
कुछ लोगों का मीठा खाना बहुत पसंद होता है। कोल्ड ड्रिंक,टॉफी जैसी चीजों में शुगर ज्यादा मात्रा में होती है जो हड्डियों को कमजोर बनने का कारण बन सकता है। हैल्दी रहना चाहते हैं तो कोल्ड ड्रिंक से दूरी बना लें। 

3. चॉकलेट का सेवन
चॉकलेट हर किसी को पसंद होती है। कुछ लोग तो चॉकलेट बहुत ज्यादा खाते हैं। इससे शरीर में शुगर और ऑत्सेलेट का लेवल बढ़ने लगता है। चॉकलेट ज्यादा खाने से शरीर में कैल्शियम ऑब्जर्ब नहीं हो पाता। इससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। 


4. जंक फूड
आजकल के लोग पिज्जा,न्यूडल्स,बर्गर,पास्ता खाने के शौकिन होते हैं। इस तरह का खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। रोजाना जंक फूड खाने से हड्डियों में कमजोरी आनी शुरू हो जाती है। 

Related News