19 APRFRIDAY2024 7:26:59 PM
Nari

अंडरआर्म्स के पास जिद्दी चर्बी घटाने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज

  • Updated: 30 May, 2018 04:41 PM
अंडरआर्म्स के पास जिद्दी चर्बी घटाने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज

आज के समय में हर कोई फिट एंड फाइन रहना चाहता है लेकिन सीटिंग जॉब करने और बदलते लाइफस्टाइल के कारण हर कोई बढ़ते वजन से परेशान है। कोई समय की तंगी के कारण अपना वजन नहीं घटा पा रहा और किसी को सही एक्सरसाइज की जानकारी न होने के कारण मोटापा नहीं घट रहा। ऐसे में आज हम आपको महिलाओं की अंडरआर्म्स की बढ़ी हुई चर्बी घटाने के लिए एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं, जिसे करने के लिए उन्हें जिम जाने की भी नहीं जरूरत पड़ेगी। आप इसे आसानी से घर पर कर सकेंगी और अंडरआर्म्स की चर्बी से छुटकारा पाएंगी।

1. शोल्डर प्रेस एक्सरसाइज

PunjabKesari
यह बहुत ही आसान एक्सरसाइज है। इसे आप बड़ी आसानी से घर पर सकती है। इसे करने के लिए सीधे खड़े हो कर हाथों में वजन उठा कर हाथों को कंधे से पूरा ऊपर लेकर जाना है और कंधो तक नीचे लेकर आना है। ऐसे बार-बार कुछ समय तक करना है।

2. Tricep एक्सटेंशन एक्सरसाइज

PunjabKesari
इस एक्सरसाइज को करने के लिए दोनों हाथों से किसी चीज को पकड़ कर पूरा ऊपर ले जाएं और फिर इसे पीछे की तरफ गर्दन तक यानि कंधो तक नीचे ले आएं। इस तरह ऊपर नीचे कुछ समय तक करें। 

3. Push Up एक्सरसाइज

PunjabKesari
यह एक्सरसाइज अंडरआर्म्स की चर्बी घटाने के अलावा कंधे और सीने को भी चौड़ा बनाती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए किसी समतल जगह पर पेट के बल लेट जाएं। फिर पैरो के पंजो और हाथों पर पूरा वजन डालें और कोहनियों को मोड़ते हुए बॉडी को ऊपर-नीचे ले जाएं। जमीन से शरीर का 1 इंच का फांसला रखें।

4. Up-Down Plank एक्सरसाइज

PunjabKesari
इस एक्सरसाइज को करने के लिए किसी समतल जगह पर पेट के बल लेट कर पैरों के पंजो और कोहनियों पर वजन डाल कर हाथों की मुठ्ठीयों को बंद रखें। फिर हाथों की मुठ्ठी को खोलें और हाथों के बल बॉडी को ऊपर उठाएं। फिर कोहनियों के बल बॉडी नीचे आएं और दोबारा हाथों के बल बॉडी को ऊपर उठाएं।

5.  Side Lateral Raises एक्सरसाइज

PunjabKesari
अंडरआर्म्स की चर्बी घटाने के लिए यह बहुत आसान एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए सीधा खड़े हो जाएं और अपने एक हाथ में किसी चीज पकड़ कर बाजू को सीधा रखें कमर के साथ लगाएं। फिर दूसरे बाजू को सीधा कंधे तक ऊपर उठाएं और दोबारा नीचे ले आए। इस प्रकिया को बार-बार दोहराएं।


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News