20 APRSATURDAY2024 5:58:25 AM
Nari

दुनिया के इन 5 शहरों में फैला है सन्नाटा, नहीं रहता कोई भी इंसान

  • Updated: 20 Jul, 2017 11:19 AM
दुनिया के इन 5 शहरों में फैला है सन्नाटा, नहीं रहता कोई भी इंसान

किसी भी शहर की पहचान उनमें रहने वाले लोगों और उनके काम से होती है। कोई भी घर या शहर बिना इंसानों से वीरान हो जाता है लेकिन दुनिया में कुछ जगहें ऐसी हैं जहां कोई भी नहीं रहता और चारों तरफ सन्नाटा छाया रहता है। आइए जानिए ऐसे ही कुछ शहरों के बारे में

1. किजोंग डोंग, नार्थ कोरिया
PunjabKesari
नार्थ कोरिया में किजोंग डोंग नाम का एक गांव हैं जो एक दम खाली पड़ा है। 1953 के बाद यहां रहने वाले लगभग 200 परिवार गाव छोड़कर दूसरी जगहों पर चले गए और अपने घरों को खुला ही छोड़ गए। अब यहां इन खाली घरों के दरवाजे खुले पड़े हैं और चारों तरफ सन्नाटा बना हुआ है। दुनिया को दिखाने के लिए यहां रात के समय लाइट्स जला दी जाती हैं और महीने में एक बार सफाई कर्मी भी आकर सड़कों को साफ करते हैं।
2. बोड़ी, अमेरिका
PunjabKesari
साल 1886 में अमेरिका के इस शहर में लोहे की खदानों का पता लगाया गया। जिसे खोजने के लिए लोग यहां पर आकर बस गए लेकिन जब यह खदानें बंद हो गई तो धीरे धीरे लोग इस शहर को छोड़कर जाने लगे और सारा शहर खाली हो गया।
3. कयाकोय, तुर्की
PunjabKesari
तुर्की से 8 किलोमीटर की दूरी पर बसे इस शहर में 1923 तक काफी लोग रहते थे लेकिन धीरे धीरे इस शहर में वीराना छाने लगा।
4. शंघाई, चीन
चीन के इस शहर में 9 गांवों को बसाने का काम शुरू किया गया था लेकिन 2001 में किसी वजह से यह प्रोजेक्ट रूक गया और सारा काम बंद हो गया। इस वजह से यह शहर आज बिल्कुल खाली है।
5. प्रिप्यत, युक्रेन
बॉर्डर पर बसे इस शहर में न्यूक्लियर हादसे के बाद कई लोग मारे गए और बाकी लोगों के लिए इस शहर में रहना खतरनाक था। इस वजह से यहां से लोगों को दूसरी जगह पर भिजवा दिया गया और यह शहर पूरी तरह से खाली हो गया।

 

Related News