23 APRTUESDAY2024 10:24:12 PM
Nari

शादी से पहले ही पूछ लें पार्टनर से ये जरूरी सवाल

  • Updated: 21 Feb, 2017 02:25 PM
शादी से पहले ही पूछ लें पार्टनर से ये जरूरी सवाल

रिलैशनशिपः  भारतीय परंपरा में शादी बहुत महत्व रखती है। इसमें दो आत्माओं का ही नहीं बल्कि 2 परिवारों का भी मेल होता है। लव मैरिज हो या अरेंज दोनों को निभाने के लिए सहनशीलता होनी चाहिए लेकिन आज की युवा पीढ़ी में सहनशक्ति बिल्कुल नहीं रही जिसकी वजह से शादियां ज्यादा देर टिक नहीं पाती। लव मैरिज में तो लड़का-लड़की पहले से ही एक-दूसरे की आदतें और व्यवहार जान लेते हैं लेकिन अरेंज में ये सब नहीं जान पाते। इसके लिए अरेंज मैरिज में पहले से ही कुछ बातों को साफ कर लेना चाहिए। इसके लिए दोनों पार्टनर को एक-दूसरे से कुछ ऐसे जरूरी सवाल पूछ लेने चाहिए जिससे आगे कोई प्रॉब्लम न हो।

1. कोई खास शौंक
एक-दूसरे के शौंक और अादतों को जानना सबसे अहम है। शौंक कई तरह के हो सकते है जैसे खाना, घूमना-फिरना और शराब पीना ऐसे और कई शौंक हो सकते हैं। कई लड़कियों को अपने पार्टनर का व्हीसकी पीना पसंद नहीं होता। ऐसे पहले ही खुल के बात करने से वह सब जान पाएगी।

2. ब्रेकअप और एक्स के बारे में पूछना
आजकल शादी से पहले गर्लफैंड या बॉयफैंड होना आम बात है। अरेंज मैरिज में अपने पार्टनर से उसके पहले प्यार के बारे में बात करने से उनके मन की बात पता चल जाती है। उसका ब्रेकअप क्यों और कैसे हुआ। वह आपसे शादी किसी दबाव में तो नहीं कर रहा, क्या आज भी वो अपने एक्स के संपर्क में है। इस सब के बारे में पूरी तरह पड़ताल करके ही शादी के लिए हां करनी चाहिए। 

3. पार्टनर का ड्रिंक करना
वैसे तो आजकल पार्टी वगैरह में ड्रिंक करना आम बात है। कई जगह लड़कों की तरह लड़कियां भी इस तरह की पार्टी कर लेती हैं जिसे कई लड़के पसंद नहीं करते। जिससे आगे जाकर लड़ाई-झगड़े होते हैं। इसलिए इस मुद्दे पर पहले ही बात कर लेनी चाहिए।

4. अधिक गुस्सा करना
अपने पार्टनर के स्वभाव के साथ-साथ उसके गुस्से के बारे में भी जान लेना चाहिए। ज्यादा गुस्सा करने से हमेशा लड़ाई- झगड़े होते रहते है जो जिदंगी पर बहुत बुरा असर डालते हैं। अगर आपके पार्टनर को भी ज्यादा गुस्सा अाता हो तो उसके गुस्से का कारण पूछें।

5. नौकरी से कोई परेशानी तो नहीं
दोनों पार्टनर को अपने काम के बारे में पूरी तरह पता होना चाहिए।लड़के-लड़की को एक-दूसरे के देर रात तक काम करने से कोई समस्या है तो इस सम्बंध में पहले ही बात कर लेना चाहिए। ताकि आगे जाकर कोई परेशानी न आए।

6. मॉडर्न कपडे़ पहनना
आजकल की युवा लड़कियां जींस, स्कर्ट, शार्टस  पहनना ही ज्यादा पसंद करती है। अगर आपका पार्टनर पुरानी सोच रखता है तो वह ये सब कभी पसंद नहीं करेगा। ऐसे में पहले ही इस बारे में बात कर लेनी चाहिए जिससे आगे जाकर किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी।

7. सेविंग्स 
अपने पार्टनर से उसके आय और बचत के बारे में बात करना बहुत जरूरी है। इससे उसके पैसे खर्चने के स्वभाव के बारे में पता चलेगा कि वो खर्चीला है या सेविंग भी कर सकता है।
 

Related News