25 APRTHURSDAY2024 11:49:29 PM
Nari

दांतों और मसूड़ों को मजबूती देंगे ये असरदार उपाय

  • Updated: 17 Oct, 2017 11:17 AM
दांतों और मसूड़ों को मजबूती देंगे ये असरदार उपाय

दांतों को मजबूत करने के उपाय : सफेद और मजबूत दांत अच्छे स्वस्थ की निशानी है। दांतों का असर पर्सनेलिटी पर भी पड़ता है। कई बार दांतों का दर्द,कमजोर मसूड़े और समय से पहले दांतों के टूटने से सेहत से जुड़ी और भी बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिससे खाने-पीने में परेशानी होती है, खाना अगर सही तरीके से न चबाया जाए तो इससे पाचन क्रिया पर भी बुरा असर पड़ता है। सुबह और शाम सिर्फ ब्रश करना ही नहीं बल्कि इसके अलावा भी इन्हे खान देखभाल की जरूरत होती है। आइए जानें किस तरह से करें दांतों की देखभाल।  मिनटों में गायब होगी मसूड़ों की सूजन, अपनाएं ये बैस्ट टिप्स


मूली
मूली कैलेशियम से भरपूर होती है। इसे सलाद औक सब्जी के रूप में भी खाया जाता है। इसके अलावा दांतों के लिए यह बैस्ट है। रोजाना खाने में सलाद के रूप में मूली अच्छे तरीके से चबा कर खाएं। इससे कमजोर दांतों और मसूड़ों को मजबूती मिलती है। 

 

मेथी
दांत कमजोर है और ज्यादा ठंडा या गर्म खाने में परेशानी हो रही है तो पानी में मेथी दाने डालकर उबाल लें। इस पानी को ठंड़ा करके इससे कुल्ला करें और पानी से मसाज करें। इससे फायदा मिलेगा। 

 

मूंगफली
मूंगफली को अच्छे से चबाकर खाएं, इससे दांतों को मजबूती मिलेगी।  दांतों पर लगे कीडों को मारने के लिए इस्तेमाल करें यह टूथपेस्ट

 

अनार
अनार के फल की तरह इसके फूल भी बहुत गुणकारी है। इसके फूलों को छांव में सूखाकर बारीक चूर्ण बना लें। इस चूर्ण का मंजन रोजाना दांतों और मसूड़ों पर करें। 

Related News