20 APRSATURDAY2024 8:59:32 AM
Nari

गंदे से गंदे फर्श को भी मिनटों में चमकाएगी ये घेरलू चीजें

  • Updated: 14 May, 2018 01:53 PM
गंदे से गंदे फर्श को भी मिनटों में चमकाएगी ये घेरलू चीजें

घर को सजाने के लिए महिलाएं एक से बढ़कर एक सामान मार्किट से खरीद कर लाती हैं। चाहे घर कितना ही सुंदर क्यों ना सजा हो पर अगर फर्श गंद हो तो कोई भी खूबसूरत चीज सुंदर नजर नहीं आती। घर गंदा लगने के साथ ही इससे कई सारी बीमारियां भी होती है। एेसे में घर के फर्श को हमेशा चमका कर रखना चाहिए। फ्लोर को चमकाने के लिए बाजार से कोई सामान लाने की जरूरत नहीं है। घर पर पड़े सामान से ही फ्लोर को चमकाया जा सकता है।  

 

1. सिरका
टाइल्स जल्दी गंदी हो जाती है। इनको साफ करने के लिए मंहगे से मंहगे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। मगर कोई फायदा नहीं होता। टाइल्स को चमकाने के लिए सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले 1 कप सिरको को 1 बाल्टी पानी में मिला लें। अब पूरे घर की इससे सफाई करे। इस तरह सफाई करने पर पूरे घर का फ्लोर चमक उठेगा। 


2. नींबू 
नींबू भी फर्श को चमकाने के काम आता है। 3 से 4 नींबू लो उनको बाल्टी पानी में निचोड़ ले। इस पानी से घर की सफाई करें। इससे घर की सारी गंदगी साफ हो जाएगी। 


3. अमोनिया
अमोनिया से भी आसानी से घर के फर्श पर लगे दागों को साफ कर सकते हैं।  1 कप अमोनिया को 1 बाल्टी पानी में मिला लें। इस पानी से फर्श साफ करने पर घर की बदबू भी दूर होगी। 


4. गर्म पानी और साबुन
ब्लैक कलर के मार्बल को साफ करने के लिए अम्लीय चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। एेसा करने से फ्लोर खराब हो सकता है। ब्लैक मार्बल को साफ करने के लिए गुनगुने पानी में साबुन मिलाकर साफ करें। इस तरह साफ करने से फ्लोर चमक उठेगा।


5. फ्लोर को कबर करना
आज कल बाजार में फ्लोर को कवर करने के लिए खास किस्म की प्लास्ट‍िक की मैट मिलती है। जिससे आप चाहें तो पूरे फर्श को कवर कर सकते हैं। इसे साफ करना भी बहुत आसान होता है।


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News