25 APRTHURSDAY2024 11:55:15 PM
Nari

नई थीम पर बनाए गए ये रेस्टोरेंट, देखते ही जाना चाहेंगे आप

  • Updated: 07 Feb, 2017 12:54 PM
नई थीम पर बनाए गए ये रेस्टोरेंट, देखते ही जाना चाहेंगे आप

ट्रैवलिंग:  रेस्टोरेंट पर जाकर खाना खाने का तो हर कोई शौंकीन होता है और यदि ऊपर से होटल की जगह भी कुछ खास तरह की हो तो कहना ही क्या। दुनिया में कई तरह के होटल बनाए गए है,जो अपनी खासयित के कारण काफी मशहूर हैं। पंजाब में एयरप्लेन को रिसाइकल कर रेस्टोरेंट तैयार किया गया है जिसका नाम हवाई अड्डा है। वहीं स्वीडन में पेंडों के बीचों-बीच एक होटल है जो अंतरिक्ष से आने वाले यूएफओ की तरह लगता है। पूरी दुनिया में अलग-अलग डिजाइन वाले ऐसे कई रेस्टोरेंट मौजूद हैं। आइए जानें,इन होटल्स के बारे में जिनको लोग दूर-दूर से देखने के लिए आते हैं।


हवाई अड्डा रेस्टोरेंट 
पंजाब के लुधियाना शहर में बनाए गए इस एयरप्लेन वाले रेस्टोरेंट का असली नाम हवाई अड्डा है। इस नए तरह के रेस्टोरेंट बनाने के पीछे इनकी यह सोच थी कि जो लोग हवाई यात्रा नहीं कर सकते हैं उन्हें एयरप्लेन का अनुभव कराया जा सके। इसको बनाने वाले कुलवंत सिंह ने एक कबाड़ एयरप्लेन खरीदकर इसे बनवाया है।  इस हवाई अड्डे को बनाने में लगभग दो साल का समय लगा है। बच्चें तो खासकर इस रेस्टोरेंट को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। 


आकर्षण का केंद्र ग्रोता प्लाजेज
एक एेसा रेस्टोरेंट जिसको गहरी गुफाओं के बीचों-बीच बनाया गया है। यह रेस्टोरेंट इटली की पुगलिया नामक जगह जो अपनी खूबसूरत गुफाओं के लिए दुनियाभर में मशहूर है,वहां पर बनाया गया है। इसका नाम ग्रोता प्लाजेज के नाम से मशहूर है।रेस्टोरेंट की लॉबी के साथ नीले पानी का एक छोटा सा दरिया भी बहता है। इस शानदार रेस्टोरेंट में खूबसूरत नजारे देख सकते हैं और शांति के साथ खाने का आनंद भी ले सकते हैं। 


अंतरिक्ष यान जैसा दिखने वाला रेस्टोरेंट
स्वीडन में मौजूद मिरर क्यूब ट्री होटल को पेड़ों के बीचों-बीच बनाया गया है। इस होटल के कमरें लोगों को किराए पर दिए जाते है। इस होटल का ऐसा ही एक केबिन अंतरिक्ष यान की तरह दिखाई देता है। इसमें तीन बच्चों समेत पांच लोग आसानी से रह सकते हैं।


समुद्र जीवन का एहसास कराता अंडर सी रेस्टोरेंट
एक रेस्टोरेंट ऐसा भी है जहां आप फिश एक्वेरियम में बैठकर लजीज डिनर का लुत्फ उठा सकते हैं। मालदीव्स के अलीफ ढाल अटोल इलाके में मौजूद अंडर सी रेस्टोरेंट की दीवारें ठोस इंट पत्थर से नहीं बल्कि कांच की बनी हैं। शीशेनुमा परत के बीचों बीच सैलानी सी फूड का मजा उठाते हैं और शीशे की परत के दूसरी तरफ जलीय जीवों का बसेरा रहता है।


 

Related News