18 APRTHURSDAY2024 6:25:08 PM
Nari

दुनिया के सबसे रोमांचित Amusement Park, आप भी जरूर जाएं घूमने

  • Updated: 24 Feb, 2018 05:21 PM
दुनिया के सबसे रोमांचित Amusement Park, आप भी जरूर जाएं घूमने

एम्यूजमेंट पार्क यानि मनोरंजन की जगहें, जहां बच्चे से लेकर बड़े तक दिल खोल कर मस्ती करते हैं। हफ्ते में एक छुट्टी दिन की छुटटी मिलने पर भी लोग एम्यूजमेंट पार्क जैसी जगहों पर घूमना पसंद करते है लेकिन आज हम आपको ऐसे एम्यूजमेंट पार्क के बारे में बता रहें है जहां आप पूरे हफ्ते की छुट्टियां बिता सकते है। अगर आप भी एम्यूजमेंट पार्क में घूमने का प्लान बना रहें है तो आप देश-विदेश के इन पार्क में रोमांच और एक्सइटमेंट का मजा ले सकते हैं। तो चलिए जानते है रोमांचक और मजेदार एम्यूजमेंट पार्क के बारे में।
 

1. कैलिफोर्निया
कैलिफोर्निया में छुट्टियां बिताने के लिए लोग देश-विदेश से आते है। ऐसे में आप यहां के डिज्नी कैलिफोर्निया एडवेंचर्स पार्क में पूरी फैमिली के साथ मजा कर सकते है।

PunjabKesari

2. स्पेन
स्पेन में मौजूद पोर्टअवेंटूरा वर्ल्ड मस्ती और रोमांच के लिए सबसे बेस्ट है। यहां पर बड़े-बड़े झूलों पर आप दिल खोल कर एंडवेंचर कर सकते है।

PunjabKesari

3. मुंबई
भारत के मुंबई शहर में मौजूद एडलैब्स इमेजिका पार्क में आप पूरे परिवार के साथ एंजॉय कर सकते है। फैमिली या पार्टनर के साथ घूमने के लिए यह पार्क सबसे बेस्ट है।

PunjabKesari

4. दुबई
समुद्र के किनारे दुबई में मौजूद इस पार्क में ज्यादातर पानी के झूले है। अगर आपको भी पानी से प्यार है तो आप यहां वॉटर राइड का भरपूर मजा ले सकते है। इसमें आपका हॉलीडे और भी मजेदार बन जाएगा।

PunjabKesari

5. डेनमार्क
डेनमार्क की राजधानी में स्थित यह लेगोलैंड एम्यूजमेंट पार्क टिवोलि गार्डन्स के नाम से भी जाना जाता है। यह पार्क लगभग 6 करोड लेगो ब्लॉक्स से बना है।जो हर तरह के रंग और आकार के है।

PunjabKesari

6. जर्मनी
जर्मनी के फ्रायबर्ग शहर में स्थित यूरोपा पार्क दुनिया का सबसे बड़ा पार्क है। यहां13 अलग-अलग तरह के थीम एक ही जगह पर मिलते हैं। यहां का सबसे बड़ा ब्लू फायर झूला ढाई सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News